Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home3/newstoda/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

बेडरूम में ये कैसी तंत्र साधना , गुरु घंटाल का पर्दाफाश , सिद्धिया प्राप्त करने के लिए कई युवतियों को बनाया गया हवस का शिकार , पुलिस हिरासत में शिष्या ने खोली पाखंडी तांत्रिक की पोल , गुजरात से लेकर दुबई तक तंत्र साधना में दिलचस्पी लेने वाली युवतियों का जाल , जांच में जुटी पुलिस
अहमदाबाद / तंत्र मंत्र की साधना और सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए तांत्रिकों के अनुष्ठान आमतौर पर शमशान घाटों और वीरान इलाकों में होने की खबरे अक्सर सुर्खियों में रहती है | कई बार कई ऐसे मंदिरों और स्थलों की जानकारी भी आती है कि वहां तंत्र-मंत्र सिद्ध होते है | लेकिन पहली बार एक तांत्रिक की साधना बेडरूम में होने की खबर सामने आई है | इसका खुलासा इस तांत्रिक की शिष्या ने किया है | उसने अपने ही गुरु घंटाल को उसके असली ठिकाने में भेजने की गुहार लगाई है | पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है | हालांकि गुरु घंटाल इस वक्त जेल की हवा खा रहा है | मामलागुजरात के वडोदरा का है | यहां रेप के मामले में जेल में बंद बगलामुखी मंदिर के संत प्रशांत उपाध्याय की एक शिष्या ने उसे लेकर चौकाने वाले राज खोले हैं।
इस शिष्या का नाम दिशा जॉन बताया जा रहा है | दिशा के मुताबिक तांत्रिक प्रशांत उपाधयाय वो गुरु घंटाल है जिसने बेडरूम में तंत्र साधना के नाम पर कई युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है | दिशा ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि प्रशांत के कहने पर वो तंत्र-मंत्र की सिद्धियों में दिलचस्पी लेने वाली लड़कियों को उसके कमरे में भेजा करती थी। उसके मुताबिक तांत्रिक प्रशांत उपाध्याय लड़कियों के शरीर में दैवीय शक्तियों की स्थापना के बहाने उन्हें अपने बेडरूम में बुलाकर उनका यौन शोषण करता था।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रशांत के चुंगल से भागकर एक नाबालिग लड़की ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस शिकायत के बाद प्रशांत उपाध्याय को वडोदरा से गिरफ्तार किया था। प्रशांत के खिलाफ मुंह खोलने वाली लड़की ने अपनी शिकायत में कहा था कि 2013 से लेकर 2017 तक प्रशांत ने कई बार उसका यौन शोषण किया और जब पहली बार उसका यौन शोषण किया गया तो उसकी उम्र महज 13 साल की थी।
उधर हरकत में आई पुलिस ने तांत्रिक प्रशांत उपाधयाय की करीबी दिशा जॉन को हिरासत में लिया | उसकी गिरफ्तारी की गई | अब दिशा ने भी पूछताछ में प्रशांत की काली करतूतों से पर्दा उठना शुरू कर दिया है | दिशा ने स्वीकार किया है कि वह खुद प्रशांत के कहने पर उसके बेडरूम में नाबालिग-बालिग लड़कियों को भेजती थी। उसने बताया कि ‘प्रशांत मसाज करवाने का शौकीन था। वह पैर दबाने और मसाज के लिए अलग-अलग लड़कियों को रूम में बुलाता था और उनके वीडियो भी बनाता था।’
बताया जाता है कि दिशा के अलावा दर्जन भर से ज्यादा ऐसी लड़कियां है जो तांत्रिक प्रशांत के लिए नई नई लड़कियों को अपने झांसे में लेती थी | पुलिस ने उसकी दो साधिका दीक्षा और उन्नति की तलाश शुरू कर दी है | उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग टीम बनाई हैं | हालांकि दीक्षा और उन्नति गिरफ्तारी के भय से फरार बताई जा रही है | सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है उन्नति जोशी और दीक्षा दोनों देश से बाहर भागने में कामयाब हो गई है | इन दिनों उनका ठिकाना दुबई में बताया जा रहा हैं।