Monday, September 23, 2024
HomeCrimeआख़िरकर नेशनल हाइवे में रात में लिफ्ट मांगने वाली लड़की अपने साथियों के साथ धर...

आख़िरकर नेशनल हाइवे में रात में लिफ्ट मांगने वाली लड़की अपने साथियों के साथ धर दबोची गई , लिफ्ट मांगने के बहाने अंजाम देती थी लूटपाट की घटना को , दर्जनों वारदातों के बाद चढ़ी पुलिस के हत्थे , हथियारों सहित गिरफ्तार 

कैमूर / नेशनल हाइवे पर एक युवती कई बार लोगों से लिफ्ट मांगती  नजर आती थी | कई लोग उसकी सहायता के लिए अपनी गाड़ी रोक देते | यह युवती हाइवे के किसी स्थान पर पहुंचाने की गुहार लगाती | वाहन सवार लोग अकेली लड़की पर तरस खाकर उसे अपनी गाड़ी में बिठा लेते | फिर एक ख़ास इलाके में जब गाड़ी रूकती तो यह लड़की अपनी असलियत पर आ जाती | उसके साथी हथियारों के बल पर वाहन सवारों के साथ लूटपाट करते और फिर मौके से नौ दो ग्यारह हो जाते | नेशनल हाइवे पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला यह गिरोह बिहार के कैमूर में पुलिस के हत्थे चढ़ा है | कैमूर जिले के NH-2 पर लड़कियों द्वारा लिफ्ट मांगने की आड़ में वाहन चालकों के साथ लूटपाट करने वाले इस गिरोह के तीन सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है | इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और चार मोबाइल जब्त किए गए हैं | बताया जाता है कि नेशनल हाइवे के अलग अलग मार्गों पर इस गिरोह ने कई बड़ी  वारदातों को अंजाम दिया है |   

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने न्यूज़ टुडे को बताया कि पिछले कई दिनों से हाइवे पर लूटपाट की शिकायतें  मिल रही थी | उनके मुताबिक गिरोह की लड़कियों द्वारा लिफ्ट मांगने के नाम पर कभी ट्रक चालकों तो कभी आम यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था | उन्होंने बताया कि एक शिकायत के बाद पुलिस ने सुनियोजित रूप से इस गिरोह को पकड़ा है | उन्होंने बताया कि इन लोगों को कुदरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है | 

दिलनवाज अहमद ने बताया कि गिरोह में शामिल लड़की काफी चालाक किस्म की है | उन्होंने बताया कि यह गिरोह लिफ्ट मांगने के लिए रात में किसी लड़की को अकेले सड़क पर खड़ा करा देता था | इस दौरान कभी ट्रक चालक तो कभी राहगीर उसका शिकार बन जाते थे | जैसे ही कोई युवती की सहायता के लिए गाड़ी रोकता तो युवती उस पर छेड़खानी का आरोप लगाकर परेशान करती | तो कभी ये गिरोह ट्रक चालक से मारपीट कर उनके पैसे और मोबाइल तक छीन लेते थे | उन्होंने बताया कि फ़िलहाल  इस गिरोह के कुल 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है |

 पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में एक होमगार्ड का जवान भी शामिल है. यह होमगार्ड की नौकरी छोड़ कर अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था | पुलिस के मुताबिक अकेले कैमूर इलाके में इस गिरोह पर 20 से अधिक हत्या, लूट, डकैती जैसे मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img