रिपोर्टर_प्रेम प्रकाश शर्मा
जशपुरनगर / जिले के एक जवान की लद्दाख में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी | जानकारी के मुताबिक देश की सीमा लद्दाख में तैनात जशपुर के आर्मी जवान सुमित तिग्गा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है | सुमित आर्मी वाहन में अपने साथ ड्यूटी कर रहे एक जवान के साथ थे, तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दोनो की मौत हो गयी | हालाँकि घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है | रात करीब 8 बजे यह हादसा हुआ |सुमित जिले के कुनकुरी से लगे हर्रा डाँड़ के रहने वाले हैँ | जानकारी के मुताबिक आर्मी जवान सुमित के शव को सम्मान पूर्वक गांव लाने की तैयारी की जा रही है | जवान के शव को प्लेन से जशपुर लाया जा रहा है |
