Sunday, September 22, 2024
HomeNationalराहत भरी खबर : देश में आज से शुरू हुआ अनलॉक 6.0, जानें किन-किन...

राहत भरी खबर : देश में आज से शुरू हुआ अनलॉक 6.0, जानें किन-किन चीजों की मिली अनुमति     

दिल्ली / कोरोना वायरस का कहर अब भी बना हुआ है हालांकि, राहत की बात यह है कि पहले की तुलना में अब दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। इसे देखते हुए सरकार चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया लागू कर रही है। इसी कड़ी में, आज से भारत में अनलॉक 6.0 कदम रखने जा रहा है।   राज्यों  में कंटेनमेंट जोन के अलावा दूसरी जगहों पर बाहरी गतिविधियों को बढ़ाने के साथ आज से  भारत में अनलॉक शुरू होगा।  इस सप्ताह की शुरुआत में, गृह मंत्रालय ने कहा था कि कोई और ढील नहीं दी जाएगी और पिछले महीने जारी किए गए अनलॉक 5.0 दिशानिर्देश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे। अनलॉक 1 की प्रक्रिया की शुरुआत एक जून से हुई थी।

इसके बाद हर अनलॉक में सख्त मानक संचालन के साथ रेस्तरां, सिनेमा हॉल, जिम, मॉल, स्कूल, स्विमिंग पूल, धार्मिक स्थान और मेट्रो रेल सेवाओं की गतिविधियों को दिशानिर्देशों के साथ खोलने की अनुमति है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को कहा था कि यात्रियों को एक नवंबर से डीटीसी बसों की सभी सीटों पर बैठने अनुमति दी जाएगी। संशोधित आदेश के अनुसार, यात्रियों को यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य है और किसी भी यात्री के दौरान दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर स्कीम की बसों में खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों को शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।

मुंबई में रविवार से कुल 610 और लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। इसमें सेंट्रल रेलवे की 314 ट्रेनें और पश्चिम रेलवे की 296 ट्रेनें शामिल हैं। इस तरह 2020 तक परिचालन में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या बढ़ जाएगी। कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने से पहले, 3,141 लोकल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। इसमें सेंट्रल रेलवे की 1,774 ट्रेनें और पश्चिम रेलवे की 1,367 ट्रेनें शामिल थीं।  गोवा में कसिनो रविवार को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुल जाएंगे। सात महीने पहले कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के बाद से राज्य में कसिनो बंद थे।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि यह निर्णय राज्य में पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। यूपी में फिर से देख पाएंगे बाघ, खुलेगा दुधवा नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश में स्थित प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक, दुधवा टाइगर रिजर्व रविवार से फिर से खुल जाएगा। पार्क के फील्ड निदेशक संजय कुमार पाठक ने कहा, पर्यटकों के साथ-साथ दुधवा टाइगर रिजर्व आने वाले लोगों के लिए सख्त कोविड प्रोटोकॉल इस सीजन में एक नवंबर से लागू किया गया है। प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। 

ये भी पढ़े : देश में कोरोना के सक्रिय मामले छह लाख से कम, एक दिन में सामने आए 46964 नए संक्रमित, 470 लोगों की मौत

काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी

राष्ट्रीय उद्यान 21 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया था। सबसे बड़े पर्यटक आकर्षणों में से एक हाथी सफारी है, जिसे शुरू नहीं किया गया था। हालांकि, आज से इसे फिर से खोल दिया गया है। 

वैष्णो देवी मंदिर में 15 हजार तीर्थयात्रियों को दर्शन करने की होगी अनुमति

आज से शुरू होने वाली प्रति दिन वैष्णो देवी मंदिर यात्रा में 15 हजार तीर्थयात्रियों को अनुमति दी जाएगी। इससे पहले, केवल 7,000 तीर्थयात्रियों को कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण तीर्थ यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। करीब पांच महीने के अंतराल के बाद 16 अगस्त को मंदिर को फिर से खोल दिया गया।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img