5 लाख की इनामी महिला नक्सली नंदे उर्फ़ लाली ने किया आत्मसमर्पण |

0
28

दंतेवाड़ा  / 21 जवानों की ह्त्या में शामिल 5 लाख इनामी महिला नक्सली नंदे उर्फ लाली ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण किया है | केरलापाल एरिया कमेटी की सदस्य महिला नक्सली ने शनिवार को दंतेवाड़ा मुख्यालय पहुँच कर पुलिस अधीक्षक के समक्ष समर्पण किया | नंदे उर्फ लाली कई बड़ी वारदात में शामिल रही है | 

वर्ष 2003 में गुंडम गेलूर में ब्लास्ट की घटना में नंदे शामिल थी,इस घटना में एक जवान शहीद हुआ था | 2010 में नारायणपुर के झाराघाटी में फायरिंग में उक्त महिला नक्सली लिड कर रही थी इस घटना में 5 जवान शहीद हो गये थे इसी प्रकार 2014 सुकमा के चिंतागुफा के कसालपाड़ मुठभेड़ में 14 जवानों की हत्या में भी नंदे शामिल थी | पुलिस के समक्ष समर्पण करने वाली महिला नक्सली को पुनर्वास नीति के तहत सुविधाये प्रदान की जायेंगी |