गाजियाबाद / आमतौर पर प्यार मौहब्बत में एक दूसरे की जान लेने और देने के किस्से आम है | अपराधित कदम उठाने वाले ये नहीं सोचते की उनके घातक कदमों का उनके परिवार पर क्या प्रभाव पड़ेगा | ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद से सामने आया है | इस मामले को लेकर इलाके के जाने माने डॉक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गए है | उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर दिया है | दरअसल डासना इलाके से 7 सितंबर को लापता हुई एक महिला की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए पुलिस ने बारीकी से पड़ताल की | जल्द ही उसके हाथ कातिल के गिरेबान तक जा पहुंचे | एक डॉक्टर पर जाकर पुलिस की निगाहे थम गई | खुलासे में पता चला है कि इस डॉक्टर ने एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया था | कई महीनों तक दोनों के बीच पति – पत्नी जैसे रिश्ते रहे | कुछ दिनों से यह महिला डॉक्टर पर शादी का दबाव बनाने लगी |

आखिरकार डॉक्टर ने उसे मौत के घाट उतार दिया | उसने अपनी प्रेमिका को पहले नोएडा ले गया, फिर उसे चंडीगढ़ ले जाते हुए रास्ते में जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया | डॉक्टर ने उस महिला का लाश रास्ते में ही ठिकाने लगा दी | इसके बाद अपना मोबाइल नंबर बदल कर सामान्य दिनचर्या गुजारने लगा | उधर गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र से बीते 7 सितंबर से एक 31 साल की महिला शबाना पत्नी यामीन संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी | उसकी गुमशुदगी की मसूरी थाने में जाँच चल रही थी | महिला घर से कुछ जेवरात और करीब 1 लाख 90 हजार कैश ले गई थी |

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो पुलिस ने उसके कई करीबियों से पूछताछ की | पुलिस को पता चला कि महिला इलाके के रहने वाले डॉक्टर इस्माइल खान के संपर्क में भी रहती थी | पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं | इस दौरान पता चला कि डॉक्टर इस्माइल ने कुछ दिनों पहले ही अपना मोबाइल और उसका नंबर बदल दिया था | पुलिस ने डॉक्टर का पुराना मोबाइल नंबर तलाशा | फिर उसकी लोकेशन के आधार पर नए सिरे से विवेचना की | इस दौरान आरोपी इस्माइल को हिरासत में लिया गया | कड़ाई से पूछताछ करने पर डॉक्टर इस्माइल ने अपना गुनाह कबूल कर हुए कहा कि शबाना उसकी प्रेमिका थी | लेकिन वो उससे शादी नहीं करना चाहता था |

ये भी पढ़े : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी छोड़ सकती है स्टेज, शादी और माँ बनने के बाद नई भूमिका की तलाश में, लोगों से बयां किया दर्द, ‘मैंने बहुत सहा है, तुम अपनी बेटी को डांसर न बनाना’, कब आएँगी स्टेज में ? दर्शकों को इंतज़ार, देखे सपना का मार्मिक वीडियो
दरअसल डॉक्टर पहले से ही शादीशुदा था | लिहाजा उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया | उसके मुताबिक उसने अपनी प्रेमिका को सैर सपाटे के बहाने हरियाणा ले गया था | जहां पर जहर का इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या कर दी | फिर उसके शव को कुरुक्षेत्र इलाके में ठिकाने लगा | इस बारे में मसूरी थाना के सीओ महिपाल सिंह ने बताया कि मृत महिला के शव की बरामदगी के लिए टीम मौके पर भेजी गई है | उन्होंने कहा कि शबाना के पति और परिवार के शिकायत के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दफा 302 का मुक़दमा दर्ज किया गया है |
