Monday, September 23, 2024
HomeNationalबिहार में चुनावी घमासान, NDA में टूट के आसार, मोदी से बैर...

बिहार में चुनावी घमासान, NDA में टूट के आसार, मोदी से बैर नहीं नीतीश तेरी खैर नहीं के लगे पोस्टर, तो लालू की पार्टी ने कांग्रेस को दिखाई औकात, टिकट वितरण में RJD का दबदबा

पटना / बिहार में राजनैतिक घमासान उफान पर है | जदयू-लोजपा के बीच चरम पर पहुंची जंग के कारण NDA गठबंधन पर संकट गहरा गया है। NDA में टूट तय मानी जा रही है | हालांकि इसे टालने के लिए भाजपा की ओर से अंतिम कोशिश जारी है। सम्मानजनक सीट बंटवारे को प्रतिष्ठा का सवाल बनाते हुए लोजपा ने चुनाव में जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के साफ संकेत दिए हैं।

NDA के वरिष्ठ नेता लोजपा और जदयू के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में लगे हैं। हालांकि जदयू और लोजपा के रुख को देखते हुए बीच का रास्ता निकलने की संभावना कम ही दिखती है। लोजपा राज्य की 42 सीटों पर अपनी दावेदारी जता रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रभारी भूपेंद्र यादव और गृह मंत्री अमित शाह से कई दौर की बातचीत के बीच लोजपा अब 34 सीटें मांग रही है। भाजपा की मुश्किल जदयू का रवैया है। जदयू अपने कोटे से लोजपा को एक भी सीट नहीं देना चाहता। जदयू खुद 122 और भाजपा के हिस्से में बाकी बची 121 सीटें देना चाहता है। जदयू का प्रस्ताव है कि भाजपा लोजपा की तो वह हम की जिम्मेदारी की जिम्मेदारी ले।

हालांकि लोजपा की मांग से भाजपा असहज है। पार्टी ने लोजपा को 15 से 18 सीटों का प्रस्ताव दिया था। लोजपा इसके लिए तैयार नहीं है। भाजपा की मुश्किल है कि अगर उसने लोजपा की मांग मानी तो उसके हिस्से में महज 87 सीटें ही बचेगी। लोजपा ने पार्टी संरक्षक रामविलास पासवान के स्वास्थ्य कारणों का हवाला दे कर शनिवार की संसदीय बोर्ड की बैठक टाली है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सियासी जंग में लोजपा खुद को शहीद के रूप में पेश करना चाहती है। अगर लोजपा की बैठक से पहले भाजपा-जदयू में सीट बंटवारे की घोषणा हुई तो लोजपा प्रचारित करेगी कि उसने गठबंधन छोड़ा नहीं बल्कि उसे निकाला गया है।

उधर बीजेपी ने लोजपा को अपने हिस्से से भी कुछ सीटें दे कर विवाद को खत्म करने की कोशिश की है | लेकिन गठबंधन में शामिल जदयू इसके लिए तैयार नहीं है। नीतीश से बातचीत के बाद भाजपा की टीम पटना से दिल्ली लौट चुकी है। दरअसल बिहार में लोजपा भाजपा के साथ तो जदयू के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरना चाहती है। पार्टी बार-बार संदेश दे रही है कि वह केंद्र के साथ विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ बनी रहेगी। शनिवार को लोजपा ने पटना सहित कई अन्य शहरों में मोदी से बैर नहीं नीतीश तेरी खैर नहीं के पोस्टर लगा कर अपनी भावी रणनीति का खुलासा कर दिया।

इधर लालू की पार्टी RJD ने भी सीटों के बटवारे को लेकर कांग्रेस को दो टूक जवाब दे दिया है | कांग्रेस को उसकी मांग के अनुरूप टिकट ना देकर आधे से भी कम सीटों में राजी रहने के लिए कहा गया है | बताया जाता है कि लालू ने साफ कर दिया है कि बिहार में कांग्रेस का ना तो प्रभाव है और ना ही कोई कार्यकर्ता | मुट्टीभर कार्यकर्ताओं के जरिये कांग्रेस को मनमुताबिक सीटे नहीं दी जा सकती | लालू के महागठबंधन में फिलहाल आरजेडी, कांग्रेस और वीआईपी पार्टी बची हैं | कई कांग्रेसी नेताओं ने भी तेजस्वी यादव को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है |

ये भी पढ़े : SSR की मौत का राजनैतिक कनेक्शन चर्चा में, AIIMS रिपोर्ट गले नहीं उतर रही लोगों के, बीजेपी -शिवसेना की अचानक नजदीकी से सुशांत की मौत का मामला फिर गहराया, शेखर सुमन समेत कई कलाकारों ने कहा- केस को किया गया हाईजैक

हाल ही में कांग्रेस नेता अहमद पटेल से इन नेताओं ने मुलाकात की थी | इसके बाद काफी समय से एक दूसरे के साथी रहे कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन टूटता हुआ नजर आ रहा है | तेजस्वी यादव के साथ सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस की सहमति नहीं बन रही है | इसके चलते मामला फंस गया है | ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अपने बिहार के नेताओं को वार्ता के लिए दिल्ली बुलाया है | ऐसे में अगर कांग्रेस भी महागठबंधन से अलग होने का फैसला करती है तो सिर्फ आरजेडी ही अकेले बचेगी |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img