Monday, September 23, 2024
HomeEntertainmentSSR की मौत का राजनैतिक कनेक्शन चर्चा में, AIIMS रिपोर्ट गले नहीं...

SSR की मौत का राजनैतिक कनेक्शन चर्चा में, AIIMS रिपोर्ट गले नहीं उतर रही लोगों के, बीजेपी -शिवसेना की अचानक नजदीकी से सुशांत की मौत का मामला फिर गहराया, शेखर सुमन समेत कई कलाकारों ने कहा- केस को किया गया हाईजैक

मुंबई / मुंबई से लेकर दिल्ली तक एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत मामले ने जोर पकड़ा हुआ है | इसमें AIIMS की रिपोर्ट, आग में घी डालने जैसी तर्ज पर बताई जा रही है | कहा जा रहा है कि शिवसेना और बीजेपी के रिश्ते में सुधार आते ही राजनैतिज्ञों ने इस पूरे केस को बदलकर रख दिया है | जानकारी के मुताबिक बिहार की राजनीति में भी एम्स की रिपोर्ट की चर्चा जोरों पर है | इस रिपोर्ट में सुशांत की मौत को आत्महत्या करार दिया गया है | अब तक SSR की मौत हत्या और आत्महत्या के बीच लहरा रही थी |

इस मुद्दे पर तीन महीने से विवाद चल रहा था, लेकिन एम्स की इस रिपोर्ट ने सभी अटकलों पर अचानक विराम लगा दिया है | AIIMS रिपोर्ट में ये साफ कर दिया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं की गई है | इसे एक आत्महत्या का मामला ही माना गया है | लेकिन AIIMS की इस रिपोर्ट से कई लोग खुश नजर नहीं आ रहे हैं | जिन लोगों ने सुशांत की मौत को लगातार एक मर्डर माना था, वे अब इस रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं |

एक्टर शेखर सुमन समेत कई कलाकारों ने AIIMS रिपोर्ट को सिरे से नकार दिया है | उनके मुताबिक यह हत्या का मामला है | लेकिन राजनैतिक तकाजे पर इसे अपनी सुविधानुसार खेला जा रहा है | उनकी नजरों में ये केस लंबे समय से गलत दिशा में चल रहा था | लेकिन जैसे ही जाँच सही दिशा में बढ़ी अचानक राजनीति गरमा गई | इस दौरान बीजेपी और शिवसेना भी करीब आ गए | उन्होंने कई ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है | वे ट्वीट कर लिखते हैं- हम सभी ने सुशांत के न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी | सभी ने बिना डरे बिना थके अपनी आवाज उठाई थी |

लेकिन दुख की बात ये है कि ये केस अलग ही दिशा में आगे बढ़ा | कितनी सारी गलतियां हुईं | उनके मुताबिक मीडिया ने भी इस केस को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया | शेखर सुमन ने कहा कि हम हार नहीं मानेंगे | अभी भी एक आशा की किरण है | सीबीआई को अपनी रिपोर्ट फाइल करनी है | अगर वो भी सही नहीं निकलती, हम अपने दिल में ये लड़ाई जारी रखेंगे | हमे सच पता है. सच कभी नहीं मरता |

ये भी पढ़े : पुरुष पुलिसकर्मी ने हाथरस जा रही प्रियंका गांधी का पकड़ा कुर्ता, योगी राज में महिला पुलिस नहीं क्या? संजय राउत ने योगी सरकार को सुनाई खरी-खोटी

उन्होंने यहां तक कह दिया है कि इस केस को हाईजैक कर लिया गया है | वे ट्वीट करते हैं- AIIMS की रिपोर्ट निगेटिव आई है | मुझे पता था ऐसा ही होना है | ये चेतावनी लंबे समय से महसूस हो रही थी | ये केस हाईजैक हो गया था, डाइवर्ट किया गया था | दुखी हूं, दिल टूट गया है |

शेखर सुमन का ये कहना कि केस को हाईजैक किया गया था, कई तरह के सवाल खड़े करता है | उनका मानना है कि पहले मुंबई पुलिस की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं थे, लेकिन अब सीबीआई और AIIMS भी सवाल खड़े कर रहे हैं | उनके मुताबिक सुशांत की मौत से पहले और बाद में कई ऐसे अहम् सबूत नष्ट किये गए जो सुशांत की हत्या किये जाने की गवाही दे रहे थे |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img