
सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले से महिला के साथ बर्बरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था और राजनीतिक आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिहावल विधानसभा के बहरी गांव में एक बीजेपी नेता द्वारा महिला की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर जीतू पटवारी ने भी भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F2652560401816258%2F&show_text=false&width=264&t=0
वायरल वीडियो में भाजपा नेता संतोष पाठक महिला को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है। आरोपी नेता कभी महिला पर लाठी बरसाता दिखता है, तो कभी बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक देता है। इसके बाद भी वह महिला को लात-घूंसे मारता रहा। महिला खुद को छुड़ाने की लगातार कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी का हमला नहीं रुका। घटना के दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। पूरी वारदात का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जीतू पटवारी ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना
फेसबुक पर जीतू पटवारी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, लेकिन वह कहना भूल गए कि भाजपा नेताओं से ही बेटियों को बचाओ। आज सीधी में एक बहन के साथ भाजपा नेता द्वारा लाठी से बेरहमी से मारपीट की गई। पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा बहनों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। सत्ता के अहंकार में भाजपा के गुंडे अब प्रदेश की बहनों पर अत्याचार करने को उतारू हो गए हैं। अब यही बहनें इन भाजपा नेताओं को सत्ता से बाहर कर जवाब देंगी। मोहन यादव जी, आप प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ साथ गृह मंत्री भी हैं। हर एक महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी है, जिसमें आप लगातार विफल रहे हैं। आपसे आग्रह है कि अपनी पार्टी के नेता के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करवाई जाए तथा उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F889717100437611%2F&show_text=false&width=267&t=0







