देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 92,605 नए मामले, संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के मामले में भारत नंबर वन  

0
5

दिल्ली / दुनिया में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के मामले में भारत अब पहले नंबर पर आ गया है | भारत ने अमेरिका को भी पछाड़ दिया है | देश में कोरोना से 43 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं | स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख हो गई है | इनमें से 86,752 लोगों की मौत हो चुकी है | एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 10 हजार 824 है और 43 लाख 03 हजार 044 लोग ठीक हो चुके हैं | संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है |

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के धमतरी में भी अब लॉकडाउन का एलान , कलेक्टर ने बैठक कर लिया निर्णय

पिछले 24 घंटों में 92,605 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं | इससे पहले 16 सितंबर को रिकॉर्ड 97,894 संक्रमण के मामले आए थे | वहीं 24 घंटे में 1133 लोगों की जान भी चली गई है | दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है | अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 94,612 मरीज ठीक भी हुए हैं |