लॉकडाउन ब्रेकिंग : राजधानी रायपुर में लगा 1 हफ्ते का लॉक डाउन, केवल आपात सेवाओं में मिली छूट, तेजी से बढ़ते कोरोना के चलते लिया गया फैसला

0
6

रायपुर / कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रायपुर में 1 हफ्ते का लॉक डाउन का एलान कर दिया गया है | राजधानी रायपुर के कलेक्टरेट में चल रही उच्च स्तरीय बैठक खत्म हो गई है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी अधिकारियों के बीच आम सहमति बन गई है कि राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा |

कलेक्टर एस भारती दासन ने बताया कि 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया जाएगा | लॉक डाउन के दौरान दूध के लिए सुबह डेढ़ घंटा और शाम में डेढ़ घंटे का समय दिया गया है | इसके अलावा पेट्रोल पंप और मेडिकल अपने निश्चित समय पर खुलेंगी | इस बार का लॉकडाउन पहले से अलग होगा क्योंकि इस बार सब्जी की दुकानें भी नही खुलेंगी | हालांकि इसका आदेश जारी नहीं हुआ है | देर शाम तक आदेश जारी कर दिया जाएगा |

ये भी पढ़े : राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के दौरान बंद रहेगी सभी शराब दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बंद के मद्देनजर 21 सितंबर की रात नौ बजे से टैक्सी, बस, आटो सहित तमाम दफ्तर, फल, सब्जी, किराना और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि अतिआवश्यक सेवाओं को इजाजत दी जायेगी। वहीं बहुत जरूरी होने पर जिला प्रशासन की अनुमति से ही कहीं आने जाने की इजाजत होगी।