लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर , राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में गठित की चुनाव प्रबंधन समिति |

0
15

रायपुर / लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रबंधन टीम के प्रस्ताव को मंजूरी दी है | पार्टी ने छतीसगढ़ के लिए नौ सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और पांच सदस्यीय चुनाव प्रबंधन टीम बनायी है | इसके अलावा कुछ राज्यों के लिए सोशल मीडिया समन्वयक भी बनाये गए हैं |   

चुनाव प्रबंधन टीम की सूची इस प्रकार है। शैलेश नितिन त्रिवेदी, किरणमयी नायक,  गिरीश देवांगन,  अमित पांडेय , महेन्द्र छाबड़ा। मीडिया कॉडिनेशन कमेटी में नौ और नाम जोड़े गए हैं इनमे  ,रमेश वर्ल्यानी,  राजेन्द्र तिवारी,  सुरेन्द्र शर्मा, रामकुमार यादव विधायक जैजैपुर  ,शकुंतला साहू विधायक कसडोल, संदीप साहू कोआर्डिनेटर एआईसीसी पिछड़ा वर्ग विभाग,  नीना रावतिया बीजापुर, आरती सिंह पत्थलगांव , क्रांति बंजारे डोंगरगढ़ शामिल हैं।