Saturday, September 21, 2024
HomeNationalदेश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 90123 नए...

देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 90123 नए मरीज आये सामने, कुल संक्रमितो का आकड़ा 50 लाख के पार

दिल्ली / देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है | दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है | पिछले 11 दिनों में 10 लाख नए मामले सामने आए हैं| जबकि देश में पिछले 24 घंटों में 90,123 नए मामले सामने आए और 1290 लोगों की जान चली गई है | स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख 20 हजार 360 हो गई है| इनमें से 82,066 लोगों की मौत हो चुकी है| एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 95 हजार 933 हो गई और 39 लाख 42 हजार 361 लोग ठीक हो चुके हैं|

हालांकि, सरकार का कहना है कि भारत में संक्रमितों के ठीक होने की दर दुनिया में सबसे अधिक है| स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 14 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 5,000 से कम है| देश में 18 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहां एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 5000 और 50,000 के बीच है, जबकि ऐसे मात्र चार राज्य जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 50,000 से अधिक है|

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का लगने लगा ताँता, फिर मिले 3450 नए मरीज, 15 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार के पार

भूषण ने जोर देकर कहा कि भारत में कोविड-19 जांच तेजी से बढ़ रही है| एक करोड़ से दो करोड़ नमूनों की जांच तक पहुंचने में 27 दिन का समय लिया जबकि केवल दस दिनों में चार करोड़ नमूनों से पांच करोड़ नमूनों तक की जांच पर पहुंच गए|

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img