Sunday, September 22, 2024
HomeChhatttisgarhधमतरी : जिले की महिला कांग्रेस के सदस्यों ने मनाया अपना 37वां...

धमतरी : जिले की महिला कांग्रेस के सदस्यों ने मनाया अपना 37वां स्थापना दिवस

केदार साहू 

धमतरी / महिला कांग्रेस ने अपना 37 वां स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया। महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार, धमतरी ग्रामीण जिलाध्यक्ष विद्या देवी साहू के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय रायपुर रोड बठेना चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर महिला कांग्रेस का झंडा फहराया गया। तत्पश्चात वृद्धा आश्रम रुद्री मे फल वितरण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विद्या देवी ने महिलाओं से राजनीति में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा ही अग्रसर रही है। कुरुद की जनपद अध्यक्ष शारदा साहू ने कहा कि यौन उत्पीड़न को खत्म करने के लिए भी कांग्रेस ने लगातार प्रयास किए। इसी क्रम में कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न (रोकथाम और संरक्षण अधिनिय (2013) नियम भी बनाया।

महिलाओं की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए साल 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिला और बाल विकास विभाग की स्थापना की। इस दौरान राजकुमारी दीवान (उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति छत्तीसगढ़ शासन), कांति सोनवानी (अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी), विद्या देवी साहू (अध्यक्ष जिला महिला ग्रामीण) जगजीत कौर (प्रदेश सचिव), शारदा साहू (अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद), गुंजा साहू (अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी), ज्योति ठाकुर (अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड), तारिणी चंद्राकर, मीणा बंजारे, सुमन साहू, कुसुमलता साहु, कांति कंवर, अनीता ठाकुर मीणा सोन, गोविंद साहू, संतोष साहू, तोषण साहू, संकेत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img