रुपए लेन देन को लेकर ग्रामीण की हत्या , एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

0
7

उपेंद्र डनसेना 

रायगढ़। रूपए लेन देन को लेकर विवाद के बाद दो लोगों ने मिलकर एक युवक की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना घरघोडा अन्तर्गत झरियापाली में 09 सितंबर की सुबह गांव के जय सिंह राठिया पिता स्व0 बुंदराम राठिया उम्र 34 वर्ष का शव उसके घर के बाहर आंट में मिला। घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई मंगल सिंह राठिया द्वारा थाना घरघोड़ा में दिया गया । सूचना पर थाना घरघोड़ा में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच कार्रवाई में लिया गया। शव पंचनामा बाद शव का पी.एम. कराया गया जिसमें मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक लेख है। मृतक के बड़े भाई द्वारा बताया गया था कि मृतक जय सिंह, ग्राम कचकोबा अपने ससुराल में रहता था। करीब चार- पांच महीना से जय सिंह गांव आकर रह रहा था। गांव में जयसिंह अलग खाना बनाकर खाता-पीता था।

8 सितंबर को जय सिंह गांव के कुछ लोगों के साथ खर्रीनाला पास पिकनिक मनाने गया था। शाम को वापस आये तो गांव के मुरली, जयसिंह, लखन व कुछ लोग हो हल्ला कर हरे थे। रात करीब 10.30 बजे जयसिंह और जने यादव दोनो मंगल सिंह के घर गए और कुछ देर बैठने के बाद दोनो करीब 11.30 बजे घर से निकले दोनो शराब के नशे में थे। दूसरे दिन 9 सितंबर को सुबह जयसिंह के घर के बाहर बांदी बैगा का भि_ी पास जयसिंह का लाश मिला।

घटना के संबंध में जने यादव को तलब किया गया जो गांव से फरार है। गांव के लोगों ने जने यादव को रात में शंकर धोबा के साथ देखना बताये। संदेही शंकर धोबा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पुराने रूपये के लेने-देन की बात को लेकर रात्रि में जयसिंह से झगड़ा होना और जने यादव के साथ जयसिंह को डंडा से मारकर हत्या कर देना बताया। आरोपी शंकर धोबा पिता विश्राम धोबा उम्र 35 साल निवासी झरियापाली थाना घरघोड़ा को घटना के संबंध में दर्ज धारा 302, 34 में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी जने यादव फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।