देश में कोरोना संक्रमित का बढ़ता ग्राफ, पिछले 24 घंटे में 95 हजार नए मामले, मौत का आंकड़ा 75 हजार

0
6

दिल्ली / देश में कोरोना मामलों का रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ना जारी है| दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण अपने देश में ही बढ़ रहा है| देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 95,735 नए मामले सामने आए हैं| इससे पहले 7 सितंबर को रिकॉर्ड 90,802 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे| वहीं 24 घंटे में 1172 लोगों की जान चली गई है| देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है| कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 लाख पार पहुंच गई है| दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है| लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं |

ये भी पढ़े : शर्मसार : नर्सिंग होम में नवजात की मौत, बिल के पैसे ना होने पर मां को बनाया बंधक, मामला दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 लाख 62 हजार हो गई है| इनमें से 75,062 लोगों की मौत हो चुकी है| एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 19 हजार हो गई और 34 लाख 71 हजार लोग ठीक हो चुके हैं| संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है |