Sunday, September 22, 2024
HomeCrimeआश्रम में साध्वी से गैंगरेप, विरोध करने पर साधु को बेरहमी से...

आश्रम में साध्वी से गैंगरेप, विरोध करने पर साधु को बेरहमी से पीटा, 3 आरोपी गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

गोड्डा / झारखंड के गोड्डा में एक साध्वी से गैंगरेप की खबर है | पुलिस के मुताबिक देर रात कुछ लोग दीवार फांद कर आश्रम में दाखिल हुए और करीब 2.30 बजे इस घटना को अंजाम दिया | यह भी आरोप है कि बंदूक की नोक पर आश्रम में तपस्वियों को बंधक बना लिया गया | जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह में स्थित आश्रम में चार साध्वियां और एक साधु मौजूद थे |

गोड्डा के एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि आश्रम में मौजूद अन्य लोगों को एक रूम में बंद कर दिया गया और साध्वी के साथ गैंगरेप की गई | पीड़ित साध्वी फरवरी से आश्रम में रह रही है | पीड़ित साध्वी फरवरी में आश्रम मंड एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी लेकिन लॉकडाउन के चलते वह वापस नहीं जा सकी | आरोपियों ने जिन साधुओं को कमरे में बंद किया था उन्होंने मोबाइल पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी | लेकिन लोग जब तक मदद के लिए आश्रम पहुंचे, तब तक अपराधी भाग चुके थे |

आश्रम के एक साधु ने बताया कि आरोपियों में एक शख्स पथवारा इलाके का है जिन्हें वे जानते हैं | शख्स से साधुओं ने विनती की कि उन्हें छोड़ दिया जाए लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी | एसपी ने कहा कि पीड़ित महिला को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया गया है और जांच के लिए एक टीम बनाई गई है | बाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया| सोरेन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उठाए गए कदमों के बारे में उन्हें जानकारी दी जाए |

घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को सुरक्षा मुहैया कराई है | पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी दीपक राणा की गिरफ्तारी हो गई है | पुलिस ने बताया कि राणा का आपराधिक इतिहास रहा है | 30 वर्षीय पीड़ित महिला घटना के बाद सदमे में है लेकिन पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे | उधर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मामला सामने आने के बाद कानून व्यवस्था और सरकार पर सवाल उठाए हैं | उन्होंने ट्वीट के जरिए सरकार को घेरा है |

ये भी पढ़े : बड़ी खबर : 21 सितंबर से खुलेंगे 9 वीं से 12 वीं तक के स्‍कूल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एसओपी , छात्र पैरेंट्स की मंजूरी से जा सकेंगे स्कूल , स्विमिंग पूल और स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर बैन

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img