Monday, September 23, 2024
HomeNEWSसुशांत सिंह केस में रिया से पूछताछ करने वाले डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे...

सुशांत सिंह केस में रिया से पूछताछ करने वाले डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे कोरोना संक्रमित, परिवार भी चपेट में

मुंबई / सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाले डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और उनके सभी घरवाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | सुशांत सिंह केस में सीबीआई के कोऑर्डिनेशन के लिए मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें नियुक्त किया गया था | जानकारी के मुताबिक त्रिमुखे का पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित है | शुरुआती जांच के दौरान सीबीआई के साथ उनकी कई बार मुलाकात भी हुई थी |

बताया जाता है कि देश में कोरोना से प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र का नाम शीर्ष पर है | यहां मरीजों और मृतकों की संख्या सबसे ज्यादा है | महाराष्ट्र के पुलिसकर्मी और अधिकारी भी इसकी चपेट में हैं | यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार 14 हजार के करीब केस सामने आ रहे हैं | महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,361 नए मामले सामने आए है | इसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गई है | वहीं कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,775 तक पहुंच गई है | 

ये भी पढ़े : IPL 2020 : चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को बड़ा झटका , सुरेश रैना आईपीएल से हुए बाहर, निजी कारणों से लौटे भारत 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img