Monday, September 23, 2024
HomeNEWSअयोध्या में दो युवतियों के मंदिर में शादी रचाने से बवाल , पुजारियों और...

अयोध्या में दो युवतियों के मंदिर में शादी रचाने से बवाल , पुजारियों और धर्म के जानकारों ने अयोध्या को सामाजिक प्रदूषण से बचाने की मांग की , कहा – धर्म की नगरी में अधार्मिक कार्यों पर लगे रोक  

अयोध्या / अयोध्या में एक ओर जहां भगवान श्री राम का मंदिर बनना शुरू हो गया है , वही इस धार्मिक नगरी में अधार्मिक गतिविधियों को लेकर बवाल भी खड़ा हो गया है | दरअसल यहां दो युवतियों ने आपस में शादी कर ली है |  कानपुर की रहने वाली एक युवती अपनी मौसी के घर अयोध्या के साहबगंज इलाके में आती थी | इसी दौरान साहबगंज की रहने वाली एक अन्य युवती से उसको प्यार हो गया | पुरानी कहावत है , प्यार में सब कुछ जायज है | लिहाजा दोनों शादी के बंधन में बंध गए |

जब इसकी खबर अयोध्या के पंडो-पुजारियों और धर्म के जानकारों को लगी तो उन्होंने बवाल खड़ा कर दिया | उन्होंने दो लड़कियों के आपसी मिलन और शादी को अधार्मिक बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया | उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस तरह की गतिविधियों पर फौरन रोक लगाई जाए | उनके मुताबिक अयोध्या धार्मिक नगरी है , यहाँ इस तरह के अधार्मिक कार्यों पर रोक लगाई जानी चाहिए | इस मामले को लेकर अयोध्या में तनाव की स्थिति भी देखी गई |

बताया जाता है कि दो साल तक इन युवतियों के बीच प्यार की पींगे चली | शुक्रवार को इस इस प्यार की खबर लोगों को शादी के रूप में मिली | कई लोगों ने इस बेमेल विवाह को लेकर आपत्ति भी जताई | शादी के बाद दोनों युवतियों ने फौरन अयोध्या कोतवाली सिटी पुलिस में इस शादी की सूचना दी | उधर पुलिस ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं, उन्होंने तपस्वी मंदिर में शादी की है और अब वह पति-पत्नी हैं |

जब दोनों अयोध्या कोतवाली सिटी पहुंची तो दूल्हा बनी एक लड़की ने लड़के का तो दूसरी ने बकायदा दुल्हन की तरह श्रृंगार कर रखा था | दुल्हन के पैर की उंगलियों में शादी का बिछुआ , माथे पर सिंदूर और हाथ में मेंहदी रची थी | बवाल मचने के बाद पुलिस ने लोगों को बताया कि इन दोनों युवतियों के परिवार वाले भी इस शादी के खिलाफ नहीं हैं, लिहाजा युवतियों के बालिग होने और परिवार के लोगों द्वारा सहमति जताने के बाद अब दोनों साथ रहने के लिए कानूनन स्वतंत्र हैं | फ़िलहाल पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद मामला शांत हो गया है | लेकिन अयोध्या में फ़ैल रही कुसंस्कृति को लेकर लोगों के बीच अच्छी खासी बहस भी छिड़ गई है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img