Monday, September 23, 2024
HomeEntertainmentअनुष्का और विराट के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, विराट...

अनुष्का और विराट के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, विराट कोहली ने तस्वीर शेयर कर पत्नी के प्रेग्नेंट होने की दी जानकारी 

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है | अनुष्का शर्मा के पति ने आज अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी | अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और इस खुशखबरी को सबके साथ साझा किया | जनवरी में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे |

https://www.instagram.com/p/CEYZIPllBzF/?utm_source=ig_embed

अनुष्का ने विराट के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम में पोस्ट की | इसके साथ अनुष्का ने लिखा, “और फिर, हम तीन हो गए | जनवरी 2021” | विराट ने भी यही तस्वीर इसी कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की | अनुष्का और विराट ने लंबे रिलेशनशिप के बाद दिसंबर 2017 में शादी की थी | दोनों ने इटली में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे |

पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर थीं। दरअसल अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाये जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। हालांकि अब अभिनेत्री ने खुद ही इसकी घोषणा कर दी है।   

विराट और अनुष्का के इस ताजा एलान के साथ ही उनके दोस्तों, करीबियों और फैंस ने इस जोड़े को परिवार में नए सदस्य के आने के लिए शुभकामनाएं दीं | अनुष्का की पोस्ट पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और आलिया भट्ट ने बधाई दी, जबकि विराट के पोस्ट पर साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसि ने शुभकामनाएं दीं |

ये भी पढ़े : 19 साल की अभिनेत्री के पिता ने 28 साल के युवक से शादी के लिए डाला दबाव , वाद-विवाद के बाद अभिनेत्री भागी घर से , अब अपने ही पिता के खिलाफ खोला मोर्चा , पुलिस में की शिकायत , कहा – पिता से जान का खतरा , बाल पकड़कर मारते है पिता , वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार……

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img