नई दिल्ली / खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए चयन समिति की सिफारिशों पर मुहर लगा दी है। इस बार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान यानी राजीव गांधी खेल रत्न से पांच खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पैरा एथलीट मरियप्पन थंगवेलु और टेबल टेनिस खेलों के इतिहास में पहली बार मनिका बत्रा इस विधा से खेल रत्न पुरस्कार पाएंगी।
रोहित शर्मा खेल रत्न का सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर बनेंगे | सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली इस सम्मान को पहले हासिल कर चुके हैं | सचिन ने 1997-1998, धोनी ने 2007 और कोहली को 2018 में यह सम्मान मिला था |
रोहित शर्मा जहां लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं विनेश फोगाट ने 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाड में गोल्ड मेडल जीता था | मरियप्पन ने 2016 पैरालिंपिक में टी42 में गोल्ड मेडल जीता था | टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और एशियाड में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. रानी रामपाल खेल रत्न पाने वाली तीसरी हॉकी खिलाड़ी हैं | उनसे पहले धनराज पिल्लै और सरदार सिंह को यह सम्मान मिल चुका है |
इनको द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफ टाइम कैटेगरी)
| कोच | खेल |
| पुरुषोत्तम राय | एथलेटिक्स |
| धर्मेंद्र तिवारी | आर्चरी |
| कृष्ण कुमार हूडा | कबड्डी |
| शिव सिंह | बॉक्सिंग |
| रमेश पठानिया | हॉकी |
| नरेश कुमार | टेनिस |
| विजय भालचंद्र मुनिश्वर | पैरा पॉवर लिफ्टिंग |
| ओम प्रकार दाहिया | रेसलिंग |
27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड
| खिलाड़ी | खेल |
| अतनु दास | आर्चरी |
| दुती चंद | एथलेटिक्स |
| सात्विक साईराज | बैडमिंटन |
| चिराट शेट्टी | बैडमिंटन |
| विशेष | बास्केटबॉल |
| सूबेदार मानिक कौशिक | बॉक्सिंग |
| लवलीना | बॉक्सिंग |
| इशांत शर्मा | क्रिकेट |
| दीप्ति शर्मा | महिला क्रिकेट |
| सावंत अजय | इक्विस्ट्रियन |
| संदेश झिंगन | फुटबॉल |
| अदिति अशोक | गोल्फ |
| आकाशदीप सिंह | हॉकी |
| दीपिका | हॉकी |
| दीपक | कबड्डी |
| सारिका सुधाकर | खो-खो |
| दत्तू बबन | रोइंग |

