सरकारी अस्पताल में इस महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ, नार्मल डिलीवरी से सभी बच्चों का जन्म

0
4

सीतापुर / कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश के सीतापुर के सरकारी अस्पताल में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म देकर डॉक्टरों को हैरत में डाल दिया है | यहाँ इस गर्भवती महिला ने 4 स्वस्थ बच्चों को जन्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया है | अभी तक इस अस्पताल के 50 साल के इतिहास में जुड़वाँ बच्चे ही जन्मे थे | लेकिन इस बार इस गर्भवती महिला ने 3 लड़कियां और 1 लड़के को जन्म देकर नया रिकॉर्ड कायम किया | डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं | वही दूसरी ओर बच्चों को देखने के लिए गांव में लोगों का तांता लगा हुआ हैं |

जानकरी के मुताबिक सीतापुर के रेउसा के ग्राम भदेनवा निवासी मुन्नू लाल भार्गव की पत्नी मौसमी देवी को प्रसव पीड़ा के दौरान यहाँ भर्ती कराया गया था | मौसमी देवी को पहली बार में ही एक साथ 4 बच्चों की मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है | मौसमी देवी के 4 स्वस्थ्य बच्चों को जन्म देने के बाद उनके परिजनों के होश उड़ गए है, हालाँकि वे सभी खुश हैं | इस परिवार का ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा |

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी आईएएस अधिकारी को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, जांजगीर के पूर्व कलेक्टर रहते एक महिला के साथ दुष्कर्म को लेकर दर्ज किया गया था दफा 376

मौसमी देवी के पति मुन्नू लाल का कहना है कि भगवान ने उन्हें छप्पर फाड़ कर दिया है | उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे घर एक साथ चार बच्चों ने जन्म लिया है | ये हमारे लिए सीधा भगवान का आशीर्वाद है | उधर घर से लेकर अस्पताल तक इस परिवार को बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है |