बिहार में सुशांत को ‘इंसाफ दो’ की लहर बन गई चुनावी मुद्दा, BJP ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस को बनाया राज्य का चुनाव का प्रभारी

0
3

पटना / बिहार में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच को लेकर जबरदस्त माहौल बन गया है | मामले की सीबीआई जाँच की मांग को लेकर कई जिलों में प्रदर्शन भी शुरू हो गए है | इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव का प्रभारी बनाये जाने की खबर से विरोधियों में खलबली मच गई है | बताया जा रहा है कि फडणवीस, पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर चुनाव की रणनीति बनाएंगे | माना जा रहा है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस का मुद्दा बिहार चुनाव में गर्माएगा | यही वजह है कि बीजेपी ने इस मसले को उछालने के लिए देवेंद्र फडणवीस को बिहार के चुनावी मैदान में उतार दिया है | पहली बार उन्हें राज्य से बाहर जिम्मेदारी सौंपी गई है | दिलचस्प बात यह है कि फडणवीस महाराष्ट्र के चौथे नेता हैं, जो बिहार राजनीति में उतरेंगे. इससे पहले मधु लिमये, जॉर्ज फर्नांडिस और मुकुल वासनिक जैसे नेताओं ने बिहार चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी |

सूत्र बताते हैं कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र और बिहार पुलिस के बीच चल रही तनातनी से राज्य का माहौल गरमाया हुआ है | भाजपा का मानना है कि अभिनेता के असामयिक निधन की जांच आगामी चुनावों में एक प्रमुख मुद्दा बन सकती है | इसके पीछे बिहार के क्षेत्रीय दलों की रणनीति है | वे पहले से ही सुशांत को ‘बिहारी गौरव’ बताकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं | जनता के बढते दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सुशांत मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है | हालाँकि इसे महाराष्ट्र सरकार और रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है |

ये भी पढ़े : सुशांत केस में वरुण धवन और परिणीति, मौनी तक, कर रहे सीबीआई जांच की मांग

दरअसल भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडणवीस की जोड़ी महाराष्ट्र में बेहतर नतीजे लाने में सफल रही थी| हालाँकि राज्य में बीजेपी सरकार नहीं बना पाई | बावजूद इसके फडणवीस को बिहार में बीजेपी को जिताने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है | फडणवीस अभी तक महाराष्ट्र तक ही सीमित रहे थे | लेकिन अब बिहार में वे अपना जौहर दिखाएंगे |