दंतेवाड़ा / छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने एक पांच लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला नक्सली का नाम कोसी उर्फ मंगली है और पुलिस ने उसे बुरगुम नहाडी के जंगलों से गिरफ्तार किया है। कई संगीन मामलों में शामिल होने का आरोपी पुलिस ने इस महिला नक्सली पर लगाया है | एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है |
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अरनपुर, दंतेवाड़ा और डीआरजी की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी | इसी दौरान बुरगुम – नहाडी के जंगल से इस महिला नक्सली को गिरफ्तार किया | पुलिस सूत्रों के मुताबिक चोलनार ब्लास्ट मामले में भी मंगली का हाथ था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा मैलावाड़ा में हुए धमाके में भी मंगली का ही हाथ था, जिसमें सात जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा भी कई संगीन मामलों में मंगली का हाथ था।