Saturday, September 21, 2024
HomeNationalकोरोना का कहर, देश में पिछले 24 घंटों में मिले 62 हज़ार...

कोरोना का कहर, देश में पिछले 24 घंटों में मिले 62 हज़ार से ज़्यादा केस, 1 हज़ार से ज्यादा मरीजों ने तोड़ा दम, संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख के पार

दिल्ली / देश में कोरोना का ग्राफ लगातार रिकॉर्ड बना रहा है | भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से मौत के आंकड़े में सबसे बड़ा उछाल आया है | देश में पहली बार एक दिन में इस महामारी से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को भारत में कोरोना के 44,386 नए मामले सामने आए और 1007 लोगों की मौत हो गई | इसी के साथ देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 22,15,074 हो गई है, वहीं अब तक 44,386 मरीजों की मौत हुई है |

अब तक 1535743 मरीज ठीक हुए हैं, पिछले 24 घंटों में 62064 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इस दौरान 1007 लोगों ने जान गंवाई है | देश कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 69.33 % हो गया है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 13.01 % है |

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं | महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है | इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है | इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं | एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है |

ये भी पढ़े : बॉयफ्रेंड की मदद से लड़की ने पिता के लॉकर से चुराए 19 लाख रुपए नकद और सोने के आभूषण, दोनों गिरफ्तार

उधर देश में कोरोना वायरस के लिए जांच की क्षमता को बढ़ाते हुए एक दिन में सात लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी है और अब तक कुल 2,45,83,558 नमूनों की जांच की जा चुकी है | मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में जांच की संख्या तेजी से बढ़ रही है और भारत में पिछले कई दिन से रोजाना छह लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img