पति को चकमा देकर पत्नी भागी US, 1 करोड़ 45 लाख का लगाया चूना, प्राथमिक जाँच में पूर्व प्रेमी के साथ फरार होने की पुष्टि, शादी डॉट कॉम के जरिये हुई शादी पड़ी महँगी

0
5

रांची वेब डेस्क / शादी डॉट कॉम जरिये प्रियंका नामक एक युवती ने झारखंड के चतरा निवासी एक कारोबारी से शादी रचाई थी | करीब दो साल तक ये दंपति एक साथ रहे | फिर इस परिवार में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई | प्रियंका एक दिन घर से नदारत हो गई | पति ने कुछ दिनों तक उसकी राह तकी | उसे उम्मीद थी कि पति – पत्नी के बीच हुई नोक -झोंक के बाद मामला शांत हो जायेगा | उसकी पत्नी अपने किसी रिश्तेदार के घर से लौट जाएगी | लेकिन हफ्ते भर बाद भी जब उसकी खबर नहीं लगी, तब पति को शक हुआ | उसने पड़ताल की तो मामला बेवफाई का निकला | पीड़ित पति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी | हालाँकि तब तक देर हो चुकी थी | पति के विभिन्न बैंक अकाउंट से करोड़ो की रकम ट्रांसफर कर उसकी पत्नी सात समुंदर पार जा चुकी थी |

बताया जाता है कि चतरा के इटखोरी इलाके में रहने वाली प्रियंका अचानक अपने घर से गायब हो गई | एक शिकायत में उसके पति के साथ धोखाधड़ी कर विदेश भागने का आरोप है | पुलिस मामले की जाँच में जुटी है | जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने स्थानीय कारोबारी गिरिडीह के निलय कुमार से शादी की थी | दोनों शादी डॉट कॉम के जरिये परिणय सूत्र में बंधे थे | प्रारंभिक जाँच में पता पड़ा कि वो अकेली नहीं बल्कि अपने पूर्व प्रेमी के साथ रफू चक्कर हुई है |

प्रियंका इतनी शातिर थी कि उसने पति के अलग-अलग बैंक अकाउंट से अपने खाते में रकम ट्रांसफर कर ली | फिर अपने प्रेमी के US की टिकट और वीजा भी प्राप्त कर लिया | लॉकडाउन के बावजूद जोड़ -तोड़ कर वो US भाग निकली | जानकारी के मुताबिक उसने अपने पति के साथ लगभग 1 करोड़ 45 लाख की ठगी की है |

पुलिस को अंदेशा है कि जिस तरह से उसने अपने पति को अपना शिकार बनाया है, उससे पता पड़ता है कि वो किसी ठग गिरोह की सदस्य तो नहीं | दरअसल मैरिज ब्यूरो के जरिये कई महिलाये शिकार फ़ांस रही है | वे एजेंटों के जरिये माली रूप से मजबूत घर परिवारों के संपर्क में आती है | फिर मौका पाते ही माल लेकर गायब हो जाती है | इस दौरान ना तो उनका असल नाम सामने आता है और ना ही मूल पता ठिकाना | दरअसल मैरिज ब्यूरों में वे फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपना नाम, पता और तस्वीरें जाहिर करती है | यही नहीं गिरोह के सदस्य उस युवती के नाते रिश्तेदार बन जाते है |

प्रियंका के मामले की जाँच जारी है | उसके तार राजकोट और पुणे से जुड़े पाए गए है | इटखोरी थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि इस मामले की तफ्तीश पुणे पुलिस से साझा की गई है | उनके मुताबिक पासपोर्ट ऑफिस से संपर्क कर प्रियंका की खोजबीन शुरू कर दी गई है |