Sunday, September 22, 2024
HomeNEWSरक्षाबंधन पर 558 साल बाद बना अद्भुत संयोग, सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान...

रक्षाबंधन पर 558 साल बाद बना अद्भुत संयोग, सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान दीर्घायु का शुभ योग, 5 राशियों को लाभ ही लाभ

रायपुर / सोमवार 3 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा | आनंद वाटिका स्थित अलख निरंजन मंदिर के ज्योतिषविद पंडित अनिल कुमार त्रिपाठी के मुताबिक रक्षाबंधन पर इस दिन दो विशेष संयोग निर्मित हो रहे हैं | उनके मुताबिक करीब 29 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान दीर्घायु का शुभ संयोग रक्षाबंधन के दिन बन रहा है | उनके मुताबिक 558 साल बाद 3 अगस्त की प्रातः काल से सावन माह की पूर्णिमा पर गुरु, शनि, राहु और केतु की चाल वक्री दृष्टि रहेगी |

पंडित अनिल कुमार त्रिपाठी ज्योतिषविद के मुताबिक मेष, वृषभ, कन्या, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन के ये महासंयोग काफी शुभ और लाभ वाले रहेंगे | उनके मुताबिक पांच राशियों में लाभ ही लाभ नजर आ रहा है | इसमें मेष- अचानक लाभ की सूचना मिलेगी, व्यापार और नौकरी को लेकर अच्छा समाचार मिलेगा, करियर में सुधार होगा, रिश्तेदारों का आगमन होगा और परिवार में शांति का माहौल निर्मित रहेगा, शुभ रंग लाल होगा और भाग्य प्रतिशत 90 रहेगा |

वृषभ- इस राशि के जातकों को भी बड़ा आर्थिक लाभ होने के योग बन रहा हैं, शुभ सूचना मिलेगी, सेहत में सुधार होगा और शत्रुओं के द्वारा समझौते के आसार है, वर्षो से रुके हुए कुछ कार्य आसानी से पूरे होंगे, शुभ रंग गुलाबी होगा और भाग्य प्रतिशत 80 रहेगा |

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए स्थाई लाभ के आसार है, दिन-भर भाग-दौड़ और व्यस्ता रहेगी, स्वास्थ्य में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन परेशानी और मुसीबतें कम होंगी, परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा, आकस्मिक लाभ का योग है, लेकिन प्राप्ति को लेकर सावधान रहें, यह अनिष्टकारी भी हो सकता है, शुभ रंग आसमानी और भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा |

कर्क- प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है, जीवन में नए शख्स के प्रवेश का संयोग है, पुराने मित्रों के जीवन में लौटने के आसार है, करियर में उन्नति और प्रशंसा का योग बन रहा हैं, नए व्यापार और नौकरी में बड़ा अवसर मिल सकता है, अचानक धन प्राप्ति का भी योग है, शुभ समाचार प्राप्त होगा, परिवार से सहयोग मिलेगा, शुभ रंग गुलाबी और भाग्य प्रतिशत 80 रहेगा |

सिंह- रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, जमीन जायजाद से जुड़े मामले सुलझेंगे और स्थाई लाभ होगा, व्यापार वृद्धि और यश कीर्ति का योग है, सेहत में सुधार और मन शांत रहेगा | नाते रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलेगी | शुभ रंग गुलाबी और भाग्य प्रतिशत 85 रहेगा |

कन्या- संतान पक्ष और नाते रिश्तेदारों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, धन लाभ के मजबूत योग हैं, कीमती उपहार प्राप्त हो सकता है, यात्रा का योग है | व्यापार वृद्धि के आसार है, शुभ रंग नीला और भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा |

तुला- रिश्तों में खटास आ सकती है, सावधान रहें, धन प्राप्ति के आसार है, कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले राहत भरे होंगे, व्यापार में साधारण लाभ, नौकरी पेशा व्यक्तियों को नई नौकरी के रास्ते खुलेंगे, जेब खर्च बढ़ेगा, पारिवारिक विवाद में पड़ने से बचें, शुभ रंग सफेद और भाग्य प्रतिशत 70 रहने वाला है |

वृश्चिक- सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, धन प्राप्ति का योग, नौकरी और व्यापार में व्यस्तता बढ़ेगी, परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा, जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं |मानसिक तनाव में कमी आएगी, शुभ रंग नारंगी और भाग्य प्रतिशत 80 रहने वाला है |

धनु- नौकरी या व्यापार में बड़े बदलाव से लाभ होने का योग है, पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी, अच्छी खबर मिलेगी, समाज में सम्मान और यश कीर्ति में भी वृद्धि होगी, शुभ रंग बैगनी और भाग्य प्रतिशत 85 रहने वाला है |

मकर- पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा, भाईयों से अच्छी खबर मिलेगी, वर्षों से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है, आय के नए स्रोत उत्पन्न हो सकते हैं, व्यापार में सफलता का योग भी बन रहे हैं, शुभ रंग आसमानी और भाग्य प्रतिशत 90 रहने वाला है |

कुंभ- कोर्ट कचहरी की समस्या को लेकर नई परेशानी आ सकती हैं, व्यापार में लाभ के आसार है, शुभ समाचार मिलेगा, शुभ रंग नीला और भाग्य प्रतिशत 80 रहेगा |

मीन- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, उद्योग और करियर में उन्नति होगी, आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं, परिवार में शांति रहेगी, शुभ रंग हरा और भाग्य प्रतिशत 80 रहने वाला है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img