Saturday, September 21, 2024
HomeNationalआंध्र प्रदेश में लॉकडाउ के चलते शराब नहीं मिली तो पिया हैंड...

आंध्र प्रदेश में लॉकडाउ के चलते शराब नहीं मिली तो पिया हैंड सैनिटाइजर, नौ लोगों की मौत, जाँच में जुटी पुलिस 

आंध्र प्रदेश / आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर लॉकडाउन के चलते शराब न मिलने पर कई लोगों ने सैनिटाइजर पी लिया। सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत हो गई है। 20 से ज्यादा और ऐसे लोग हैं जिन्होंने माना है कि उन्होंने भी सैनिटाइजर पिया है। सैनिटाइजर पीने से हुई इन मौतों के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है। करिचेदु शहर में इसी तरह के और भी मामले देखे गए हैं जहां लोगों ने शराब न मिलने की वजह से हैंड सैनिटाइज़ पी लिया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है | 

पुलिस ने कहा कि पिछले दो दिनों में आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एल्कोहल हैंड सैनिटाइजऱ पीने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। यह घटना कुरिचेदु शहर में हुई थी। जहां बुधवार देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोगों ने गुरुवार देर रात दारसी सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया और छह अन्य लोगों ने शुक्रवार सुबह को दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन लोग भीख मांगने का काम करते थे और बाकी झुग्गीवासी थे। पिछले दो दिनों में 20 लोगों के सैनिटाइजऱ पीने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान अनुगोंडा श्रीनू (25), भोगेम तिरुपतैया (35), गुंटाका रामी रेड्डी (60), कदम रामानैया (28), राजा रेड्डी (65), रामानैया (65), बाबू (40), चाल्र्स (45) और ऑगस्टीन (45) के रूप में की गई है। प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया शराब न मिलने की वजह से पीडि़तो ने एल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजऱ का सेवन किया। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन लगाया दिया गया है इसकी शुरुआत स्थानीय देवी दुर्गा मंदिर में एक भिखारी से हुई जिसने पेट में गंभीर जलन की शिकायत थी और बुधवार रात अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

गुरुवार की सुबह पेट दर्द के कारण दो अन्य की भी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें डारसी शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया। इसी तरह की शिकायत के साथ छह अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि सभी स्थानीय दुकानों से सैनिटाइजऱ जब्त कर लिए गए हैं और टेस्ट के लिए भिजवा दिए गए हैं। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या पीडि़तों ने सिर्फ सैनेटाइजऱ का सेवन किया या इसे नकली शराब के साथ मिलाकर पीया।

ये भी पढ़े : सीने में धंसी थी गोली, थाने पहुंचे युवक को देख हैरान रह गई पुलिस, आरोपी फरार, जाँच में जुटी पुलिस

कुरिचेदु और आसपास के क्षेत्र में कोविड 19 के मामले बढऩे के कारण वहां पिछले 10 दिनों से लॉकडाउन है और शराब की दुकाने भी बंद हैं। पीडि़तों के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वे सैनिटाइजऱ का सेवन करने के बाद बेहोश होकर गिरने लगे थे। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया कि पीडि़तों ने सैनिटाइजऱ का सेवन कितनी मात्रा में किया था। लंबे समय के बाद 4 मई को राज्य ने शराब की दुकानों को खोला था जिनके बाहर लंबी लाइनें देखी गई थीं। हालांकि राज्य सरकार ने शराब की दुकानों को कम करके उनके दामों में बढ़ोतरी की जिससे शराब पीने वालें लोगों के उत्साह में कुछ कमी आए।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img