Friday, September 27, 2024
HomeNEWSपेट में 20 सेमी लंबा रसोई के चाकू सहित महीने भर बाद...

पेट में 20 सेमी लंबा रसोई के चाकू सहित महीने भर बाद अस्पताल पहुंचा यह शख्स, दर्द होने पर डॉक्टर आये याद, लिवर में 20 सेमी लंबा चाकू देख डॉक्टर भी हैरत में, दी पुलिस को सूचना, पीड़ित के मुताबिक हंसी खेल में निगल गया चाकू, ऑपरेशन कामयाब

दिल्ली वेब डेस्क / एक शख्स ने हंसी खेल में 20 सेमी लंबा चाकू निगल लिया | करीब 1 माह बीत जाने के बाद यह शख्स अस्पताल पहुंचा | उसकी जिंदगी और मौत के बीच मात्र 3 घंटे का फांसला दिखाई दे रहा था | आखरी वक़्त जब चाकू ने असर दिखाया तो इस शख्स को मौत नजर आने लगी | उसने फ़ौरन अस्पताल का रुख किया |

डॉक्टरों ने जब सोनोग्राफी और अन्य जाँच की तो वे हैरत में पड़ गए | यह चाकू लिवर के पास नजर आ रहा था | चाकू पेट में कई महत्वपूर्ण अंगों को किसी भी वक़्त नुकसान भी पहुंचा सकता था | लिहाजा डॉक्टरों ने इस शख्स के ऑपरेशन को लेकर काफी माथा पच्ची की | लेकिन कहते है ना ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ ये कहावत इस शख्स पर पूरी तरह फिट बैठी | उसका ऑपरेशन कामयाब रहा |

ऑपरेशन की कामयाबी के बाद डॉक्टरों ने सभी क़ानूनी औपचारिकताये पूर्ण की | उनका मकसद पहले इस शख्स के पेट से उस 20 सेंटीमीटर लंबा चाकू को निकालना था जो उसने निगल लिया था | दिल्ली के एम्स अस्पताल में दुर्लभ और बेहद चुनौतीपूर्ण इस ऑपरेशन को डॉक्टरों ने लगभग तीन घंटे तक अंजाम दिया | उन्होंने सर्जरी के बाद इस आदमी के लीवर से 20 सेमी लंबा रसोई के चाकू को निकाल कर राहत की साँस ली |

डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें उस वक़्त ऑपरेशन के दौरान बेहद हैरानी हुई कि इतने लंबे और धारदार चाकू ने उसके शरीर में फेफड़े, हृदय और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था | एम्स में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट में अपना लोहा मनवा चुके प्रोफेसर डॉ निहार रंजन दास ने काफी हैरानी जताई | उन्होंने कहा कि “चाकू आसानी से पेट की नली और आंतों में छेद कर सकता था या फिर श्वासनली, हृदय को फाड़ सकता था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ |

बताया जाता है कि जिस व्यक्ति ने चाकू निगला था, उसे भांग पीने की आदत है | पीड़ित शख्स ने डॉक्टरों को बताया कि डेढ़ महीने पहले उसे चाकू खाने का मन हुआ | उसने उसे चबाने की कोशिश की और आखिरकार उसे पानी के साथ निगल गया | पीड़ित के मुताबिक चाकू निगलने के बाद उसे एक महीने तक कोई समस्या नहीं हुई | लेकिन बाद में खाने में दिक्कत होने लगी | जिसके बाद उसका वजन घटने लगा, बुखार, पेट में दर्द जैसे समस्या शुरू हो गई और जल्द ही दर्द असहनीय हो गया |

ये भी पढ़े : अब वैक्सीन की कीमतों को लेकर घमासान, कई कंपनिया ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में, तो कई रियायती दरों और मामूली लाभ लेकर उतरना चाहती है बाजार में, कई कंपनियों ने नो प्रॉफिट नो लॉस का दिया मंत्र, वैक्सीन संगठन ने किया हस्तक्षेप, बताया कितनी होगी कोरोना वैक्सीन की कीमत?

बताया जाता है कि हालत ख़राब होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था | यहाँ अल्ट्रासाउंड और पेट के एक्स-रे में लिवर में फंसी एक रसोई चाकू का ब्लेड दिखाई दिया | शरीर के अंदर संवेदनशील अंगों को नुकसान पहुंचने की आशंका और चुनौतियों को देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे एम्स रिफर कर दिया | फ़िलहाल यह शख्स ठीक है और डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए शुक्रिया अदा कर रहा है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img