Saturday, September 21, 2024
HomeMadhya Pradeshमध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव , शिवराज कैबिनेट की बैठक...

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव , शिवराज कैबिनेट की बैठक में हुए थे शामिल , संपर्क में आए मंत्री और अफसरों को होना पड़ सकता है क्वारंटीन 

भोपाल / मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिविट आई है। उन्हें देर रात 2 बजे चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया. अरविंद भदौरिया कल शिवराज कैबिनेट की बैठक में मौजूद थे | इससे पहले अरविंद भदौरिया मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही विशेष विमान से राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ भी गए थे | अब इनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियात के लिए क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा जा रहा है और सभी की कोरोना जांच की जाएगी।

मध्य प्रदेश में अरविंद भदौरिया के पहले कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिनमें धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, जबलपुर से लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह भी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं और कुछ का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है | राज्य में कुल मरीजों की संख्या 25 हजार के करीब पहुंच गई है | बीते 24 घंटों में 14 मरीजों की मौत होने से अब तक मरने वाले मरीजों की संख्या 770 हो गई है | सबसे ज्यादा 300 मौतें इंदौर में हुई हैं | भोपाल में अब तक 144 मरीजों की मौत हुई है | इसके अलावा अब तक 16836 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं |  राज्य में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 7236 है | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img