Sunday, September 22, 2024
HomeNationalकांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय 24 अकबर रोड में खुदकुशी, पार्टी मुख्यालय में...

कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय 24 अकबर रोड में खुदकुशी, पार्टी मुख्यालय में खुदकुशी करने वाले शख्स ने डाला हैरत में, जाँच में जुटी दिल्ली पुलिस, आत्महत्या की चर्चा दरबार में

दिल्ली वेब डेस्क / बड़ी खबर आ रही है, दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से | यहाँ एक शख्स ने सुसाइड किया है | इस मामले के सामने आने के बाद पार्टी मुख्यालय में गहमा गहमी है | आत्महत्या की यह घटना 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के सर्वेंट क्वार्टर में हुई है | बताया जाता है कि इस क्वॉटर का दरवाजा अंदर से बंद था | यहाँ निवासरत लोगों को जब भीतर से कोई हलचल नहीं मिली तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया | इस दौरान शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई | हालांकि किन काराणों से इस व्यक्ति ने आत्महत्या की है, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है | बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाला शख्स रविवार को दिखाई दिया था | पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, 18 नए संक्रमित मरीज, 1 हजार 626 एक्टिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या 5425

दिल्ली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के सर्वेंट क्वार्टर में आत्महत्या करने वाले शख्स का नाम प्रकाश है | उनके मुताबिक शिकायतकर्ता मृतक के भाई ने बताया कि प्रकाश कमरे के अंदर बंद है | ना तो वह दरवाजा खोल रहा है और ना ही जवाब दे रहा है |’ यह भी बताया गया है कि मृतक शख्स अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं था | फिलहाल शव को जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img