डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन, बनाई थीं ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘रोड’ फिल्में, मनोज बाजपेयी संग बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख

0
6

मुंबई वेब डेस्क / फिल्ममेकर रजत मुखर्जी का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें हेल्थ से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स थीं | डायरेक्टर रजत मुखर्जी ने ‘प्यार तूने क्या किया’ और रोड जैसी फिल्में बनाई थीं। इस खबर के आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है | फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। हंसल ने लिखा, अभी-अभी एक प्रिय मित्र के निधन की खबर मिली। ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘रोड’ के डायरेक्टर रजत मुखर्जी मेरे बॉम्बे में बहुत शुरुआती संघर्ष के वक्त के मित्र थे। कई बार साथ में खाया और कई ओल्ड मॉन्क की बोतलें पीं। कई दूसरी दुनिया में पीनी बाकी हैं। बहुत याद आओगे प्यारे दोस्त।

अनुभव सिन्हा ने भी ट्वीट में लिखा है कि, एक और दोस्त इतनी जल्दी चला गया। डायरेक्टर रजत मुखर्जी। जयपुर में कुछ महीनों से वह बीते कुछ महीनों से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

मनोज बाजपेयी ने भी उनके लिए ट्वीट किया है।

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बिरगांव में इस तारीख को रहेगा टोटल लॉकडाउन, कर्फ़्यू जैसी सख्ती, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद