Saturday, October 5, 2024
HomeEntertainmentसलमान खान की फिल्म "भारत" का ट्रेलर र‍िलीज |

सलमान खान की फिल्म “भारत” का ट्रेलर र‍िलीज |

सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर र‍िलीज हो गया है | सलमान खान की फिल्म भारत को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है | फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को र‍िलीज होने जा रही है | ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर भारत को फैंस ने भी बेस्ट ट्रेलर के अवॉर्ड से नवाजा है | सलमान खान संग कटरीना कैफ की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं |

भारत को इस साल की सबसे बड़ी ह‍िट फिल्म बताया जा रहा है | ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान और द‍िशा पाटनी से होती है |  द‍िशा पाटनी सर्कस करते हुए द‍िखीं हैं वहीं सलमान खान सर्कस में बने मौत के कुएं में करतब द‍िखाते नजर आते हैं |  सलमान खान की एंट्री उसी डायलॉग से होती है ज‍िसे भारत के पोस्टर्स में बताया गया था |  71 साल पहले ये देश बना, उसी वक्त शुरू हुई मेरी कहानी, लोगों को लगता है 71 साल के इस बूढ़े की कहानी कितनी बोर‍िंग रही होगी |  अब उन्हें क्या बताएं, ज‍ितने सफेद बाल मेरे स‍िर और दाढ़ी में हैं उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी ज‍िंदगी रही है |  

https://youtu.be/VyrINDMY26A



SHASHIKANT SAHU
SHASHIKANT SAHUhttp://www.newstodaycg.com
Shashikant Sahu shashikant.sahu@newstodaycg.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img