छत्तीसगढ़ में क्वारेंटाइन सेंटर में साँप के काटने से युवक की मौत, कोरबा में हुई घटना , इसके पूर्व मुंगेली के क्वारंटाइन सेंटर में सांप के काटने से एक शख्स की जा चुकी है जान , क्वारंटाइन सेंटर या प्रताड़ना सेंटर

0
10

रिपोर्टर – गेंदलाल शुक्ला 

कोरबा। छत्तीसगढ़ में कई क्वारंटाइन सेंटर में रहने वालों की जान अभी भी जोखिम में है | राज्य के अलग अलग क्वारंटाइन सेंटर में आत्महत्या , मारपीट , महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी अन्य कई घटनाए हो चुकी है | हाल ही में मुंगेली के एक क्वारंटाइन सेंटर में सांप के काटने से एक शख्स अपनी जान गंवा चूका है | इस घटना के बाद फिर सर्पदंश की घटना सामने आई है | ताजा मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लेंगी के हाईस्कूल का है | इस कोरेन्टाइन सेंटर में भर्ती 5 लोगों में से एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि यह शख्स  झाँसी से विगत 14 दिन पूर्व लौटा था | इसके साथ 5 अन्य प्रवासी मजदूर इस कोरेन्टाइन सेंटर में रुके थे। उनके 14 दिन पूरे होते ही सर्पदंश की घटना ने एक शख्स की जान ले ली | 

बताया जाता है कि आधी रात धनसिंह नामक व्यक्ति को करैत सांप ने काट लिया था | इसकी सूचना 112 को दी गयी। इस टीम ने पीड़ित को स्थानीय  चिकित्सालय में भर्ती कराया था | डॉक्टरों ने उसे पेंड्रा चिकित्सालय में रेफर किया था | बताया जाता है कि इलाज के दौरान धन सिंह की मौत हो गयी।