
रायपुर : स्थानीय कटोरा तालाब निवासी सरदार गोल्डी भाटिया के दुःखद निधन की ख़बर से उनके चाहने वालों को गहरा धक्का लगा है | जानकारी के मुताबिक,आज सुबह स्नान के वक्त गोल्डी भाटिया बाथरूम में हादसे का शिकार हो गए| उनके पारिवारिक मित्रों के अनुसार,बाथरूम में नहाते वक्त उनके बड़े भईया स. हरजीत सिंह भाटिया (गोल्डी भाटिया) अचानक गिर पड़े,इस दौरान सिर में गहरी चोट लगने से तेज़ी से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ|

उन्हें परिजनों ने फ़ौरन अस्पताल दाख़िल कराया| लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी| गोल्डी भाटिया अपने मृदु भाषी और अच्छे व्यवहार के लिए जाने पहचाने जाते थे उनके आकस्मिक निधन से कई लोगों को आघात पहुंचा है|

शोकाकुल परिजनों भाई-रंजीत सिंह भाटिया (लवली), भाई-रमनीक सिंह भाटिया (चंचल) प्रभयुग भाटिया (युग) पुत्र एवं समस्त भाटिया परिवार के मुताबिक, अंतिम यात्रा 28.01.2026 बुधवार सुबह 11:00 बजे उनके बजाज कॉलोनी, न्यू राजेन्द्र नगर स्थित निवास स्थान से न्यू राजेन्द्र नगर शमशान घाट, रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। ( सम्पर्क: 9827193966, 7470585574 ) गोल्डी भाटिया के निधन पर दुःख वक्त करते हुए चाहने वालों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है|
यह भी पढ़े : IVF–सरोगेसी का काला कारोबार ! कायदे-कानूनों की धज्जियां उड़ाकर बच्चों की अफ़रा-तफरी,रायपुर के डॉ दंपति ने आख़िर किस रसूखदार को सौंपा नवजात लड़का ? पुलिस के लिए बड़ी चुनौती…






