Monday, September 23, 2024
HomeChhatttisgarh71 लाख की लूट मामले में धर दबोचे गए तीन आरोपी, आरोपियों...

71 लाख की लूट मामले में धर दबोचे गए तीन आरोपी, आरोपियों के पास से 50 लाख की रकम बरामद, दो फरार, पूछताछ में जुटी पुलिस, मिर्च पाउडर डालकर दिया था घटना को अंजाम

कवर्धा / आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर 71 लाख 57 हजार की लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है | वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपी गुरुवार को राइस मिलर के मुंशी को कट्टा दिखाकर आंखों में लाल मिर्च डालाकर 71 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मामले में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने कवर्धा और ग्राम कंझेटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम कंझेटा के दुकान से 40 लाख और कवर्धा में एक आरोपी से 9 लाख रुपए जब्त किए हैं।

आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला पुलिस पूछताछ कर रही है, क्योंकि अभी 2 आरोपी फरार बताया जा रहा है। वही 20 लाख रुपये बरामद नहीं हुआ है।फिलहाल पुलिस पूरी जानकारी नहीं दे रहे लेकिन मामले में एसपी केएल धु्रव ने आज खुलासा करने की बात कही है। घटना के दुर्ग संभाग आईजी विवेकानंद सिन्हा गुरुवार को ही कवर्धा पहुंचे, घटना स्थल का निरीक्षण और पीडि़तों से भी मुलाकात किया। मामले को लेकर पुलिस पर काफी दबाव था जिसके चलते रातभर पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img