
रायपुर/ कोरबा : 77वें ‘गणतंत्र दिवस’ पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने शासकीय आवास पर तिरंगा झंडा फहराया | जबकि,कोरबा से लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी ध्वजारोहण कर लोगों को ‘गणतंत्र दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी | नेताद्वय ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों के प्रतीक तिरंगे ध्वज को लहराया और सलामी दी|महंत के रायपुर स्थित निवास में आयोजित एक समारोह में बड़ी तादाद में उनके समर्थक उपस्थित हुए |

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि,गणतंत्र भारत की आजादी में अनेक वीरों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा, कि भारत का गणतंत्र दिवस न केवल ब्रिटिश राज के शासन से भारत की आजादी को दर्शाता है, बल्कि देश की एकता अखंडता शक्ति को भी दर्शाता है। वर्षों तक अंग्रेज़ों के द्वारा गुलामी झेलने के बाद हमारा संविधान लागू हुआ था |

उन्होंने आजादी की लड़ाई और गणतंत्र की नींव रखे जाने पर अपने विचार व्यक्त किए| चरणदास महंत ने कहा,कि अंग्रेज़ों के अत्याचार सहने के बाद कितने ही सेनानियों ने बलिदान दिया तब जाकर हमे आज़ादी मिली। हालाँकि अंग्रेजों से आजादी पाना भारत के लिये आसान नहीं था, लेकिन कई महान लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे आसान कर दिखाया। अपने सुख आराम और आजादी की चिंता किये बगैर उन्होंने अपने भावी पीढ़ी को एक स्वतंत्र भारत देने के लिये अपना जीवन बलिदान कर दिया था| आज हम उन्हीं बलिदानियों की वीरता और त्याग से 77 वां ‘गणतंत्र दिवस मना रहे है | महंत ने ज़ोर देते हुए कहा,कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम ने दुनिया को प्रेरित किया है क्योंकि यह दुनिया में सबसे अहिंसक अभियान था|

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, भारत के स्वतंत्रता संग्राम ने दुनिया को प्रेरित किया है क्योंकि यह दुनिया में सबसे अहिंसक अभियान था। स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने वाले बलिदानियों को न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में श्रद्धा के साथ याद किया जाता है।






