Friday, September 20, 2024
HomeInternationalअजय देवगन, बताएंगे 20 भारतीय शहीद जवानों के बलिदान की कहानी, गलवान...

अजय देवगन, बताएंगे 20 भारतीय शहीद जवानों के बलिदान की कहानी, गलवान घाटी विवाद पर बनाएंगे फिल्म, ट्वीट के जरिएदी इस की जानकारी

एंटरटेनमेंट  वेब डेस्क / एक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन लद्धाख के गलवान घाटी में भारत-चीनी सेना के बीच हुई झड़प पर फिल्म बनाएंगे |  जानकारी के मुताबिक, फिल्म में इस झड़प में चीनी सेना से मुकाबला करने के दौरान शहीद हुए 20 जवानों के बलिदान की कहानी होगी |  हालांकि फिल्म के नाम और कास्ट अभी तक तय नहीं हुए हैं |  यह भी तय नहीं हुआ कि अजय देवगन इसे सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे या इसमें किरदार भी निभाएंगे | 

ये भी पढ़े : चीन के लिए भारत का साफ संकेत, देश नहीं भूलने वाला है 20 जवानों की शहादत , पीछे हटे वरना हटा दिया जाएगा , LAC तनाव पर भारत को मिला जापान का मजबूत साथ

फिल्म क्रिटीक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी | उन्होंने ट्वीट में लिखा,’अजय देवगन गलवान घाटी विवाद पर फिल्म बनाएंगे | फिल्म का नाम अभी तक नहीं रखा गया है | फिल्म में 20 भारतीय सेना के जवानों के बलिदान को दिखाया जाएगा, जिसने चीनी सेना से मुकाबला किया | फिल्म की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है |’

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img