Sunday, September 22, 2024
HomeNEWSनागालैंड में बवाल, खरीद-फरोख्त और आयात पर रोक, अब नहीं बिकेगा कुत्तों...

नागालैंड में बवाल, खरीद-फरोख्त और आयात पर रोक, अब नहीं बिकेगा कुत्तों का मांस, नागालैंड मंत्रिमंडल ने लगाई रोक, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

कोहिमा वेब डेस्क / देश में नागालैंड एक मात्र ऐसा राज्य है,  जहाँ शादी ब्याह और ख़ुशी के मौकों में कुत्ते काटने और उसके मांस से बने लजीज व्यंजन परोसने की परंपरा है | नागालैंड के मूल निवासी कुत्ते के मांस के खासे शौकीन होते है | जब यहाँ के निवासियों का जत्था प्रवास पर होता है तो उस इलाके के आसपास के आवारा कुत्ते एका एक गायब हो जाते है | खोजबीन के बाद पता पड़ता है कि  ये कुत्ते इनके पेट में समा गए |

लेकिन शुक्रवार को अचानक नागालैंड सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने कई लोगों को सकते में डाल दिया है | खासकर कुत्ते के मांस के शौकीनों को | अब उन्हें ना तो कुत्ते का मांस मिलेगा और ना ही वे बाजार में इसकी खरीद फरोख्त कर पाएंगे | नागालैंड सरकार ने कुत्तों की खरीद-फरोख्त और आयात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

राज्य के मुख्य सचिव तेमजेन तॉय ने बताया कि कुत्तों के बाजार पर पाबंदी लगा दी गई है | उन्होंने बताया कि इसके कच्चे और पके हुए मांस की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। मुख्य सचिव के मुताबिक राज्य के मंत्रिमंडल के इस फैसले के बाद निर्देश जारी कर दिए गए है | उन्होंने कहा कि मांसाहार की रोकथाम के इस प्रयास सराहना की जानी चाहिए।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img