Monday, September 23, 2024
HomeNationalइंसानों के कद काठी के आकार के दिखे चमगादड़, हैरत में लोग,...

इंसानों के कद काठी के आकार के दिखे चमगादड़, हैरत में लोग, कई लोग तो चमगादड़ों को देखकर डरकर लगे भागने, कोरोना संक्रमण के उत्पन्न होने और उसके फैलाव को लेकर दुनिया की आँखों की किरकिरी बने चमगादड़

दिल्ली वेब डेस्क / दुनिया में कोरोना के कहर के बीच इंसानों की कद काठी के आकार के चमगादड़ नज़र आने से लोग हैरत में पड़ गए है | इससे पहले इतने बड़े आकार के चमगादड़ कही दिखाई नहीं देते थे | लेकिन अचानक जब वे प्रगट हुए तो उन्हें देखकर कई लोगों की चीखे निकल गई |

मारे डर के वो इधर से उधर भागने लगे | चीन से निकले कोरोना वायरस के जन्मदाता के रूप में लाखों लोगों को संदेह है कि यह चमगादड़ों के जरिये ही इंसानों के बीच आया | फिर इसने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया | कोरोना संक्रमण के शुरूआती दौर में यह चर्चा आम थी कि क्या यह वायरस चमगादड़ से ही निकला है या कहीं और से ?

दरअसल, फिलीपींस में कई इलाकों में इंसानी आकार के चमगादड़ लोगों को दिखाई दिए है | ये किसी घर के सामने उल्टा लटके नज़र आये तो किसी के घर के पेड़ पौधो और केबल पर आराम फरमाते दिखाई दिए | विशालकाय चमगादड़ को देखकर कई लोगों को हैरत हुई, तो कई उन्हें देखते ही मौके से भाग निकले | लोगों के मुताबिक बड़ी हिम्मत कर उन्होंने उनकी तस्वीरें अपने कैमरों में कैद की | उन्होंने बताया कि यह चमगादड़ तकरीबन छह फीट के नज़र आये |

इतने बड़े आकार के चमगादड़ देश -विदेश के किसी भी जंगलों में तक नहीं पाए गए | सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं | @AlexJoestar622 नमक ट्विटर यूजर ने इस चमगादड़ की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि फिलीपींस में इतनी ही साइज के चमगादड़ पाए जाते हैं, जो पहली बार देखे गए |

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तमाम ट्विटर यूजर ने इसे बेहद डरावना करार दे दिया है | यही नहीं इसे देखकर कई लोग डर सहम गए | कुछ ने तो इसे इंसानों पर खतरा भी बताया | प्रतिक्रियाएं यही नहीं थमी | कुछ यूजर्स ने इसे खतरनाक कोरोना वायरस से जोड़ दिया |

फ़िलहाल फिलीपींस सरकार ने इन चमगादड़ों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की है | कई विशेषज्ञों से राय ली जा रही है कि इन चमगादड़ों को वापस जंगलों में कैसे खदेड़ा जाये | ताकि वे इंसानों से सुरक्षित रह सके | दरअसल सरकार को अंदेशा है कि खौफ के चलते कोई इन्हे मार ना डाले |

Previous article
Next article
bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img