Sunday, September 22, 2024
HomeChhatttisgarhइलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई कोरोना संदेही महिला से वॉर्ड...

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई कोरोना संदेही महिला से वॉर्ड बॉय ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर हुआ फरार, शिकायत के बाद गिरफ्तार

रिपोर्टर-गेंदलाल शुक्ला

कोरबा / ओडिशा से कोरबा लौटी महिला अपने 2 बच्चो के साथ कटघोरा विकासखंड के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रही थी। क्वॉरेंटाइन सेंटर से इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया था। यहां वार्ड बॉय ने महिला को अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। बाद में महिला के शोर मचाने पर वो भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला को सेंटर में रहते हुए 11 दिन बीत चुके थे, 26 जून की रात को महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के वार्ड बॉय शुभम गिरी गोस्वामी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने चिल्लाकर किसी तरह अपनी लाज बचाई। अस्पताल में शोर मचते ही आरोपी शुभम अस्पताल से फरार हो गया।

पीड़ित महिला के दो छोटे बच्चे हैं। वह बच्चों के साथ ही जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुई थी। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला ने वार्ड बॉय से गर्म पानी मांगा तब वह महिला को रूम में आने की बात कहने लगा। जिसके बाद आरोपी ने महिला से बच्चों को जल्दी सुला देने को कहा। इसके बाद रात करीब 11 बजे वार्ड बॉय शुभम गोस्वामी इंजेक्शन लेकर महिला के वार्ड में प्रवेश किया। महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद उससे छेड़छाड़ करने लगा और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने बाहर बैठे सुरक्षा कर्मियों को चिल्लाते हुए आवाज लगाई तब तक वार्ड बॉय मौके से फरार हो गया।

महिला ने इसकी शिकायत रामपुर चौकी में की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए रामपुर चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने आरोपी को रात में ही खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक शुभम गोस्वामी जिला अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता है, जो कि रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी बाहर का रहने वाला है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img