Friday, September 20, 2024
HomeCrimeअब कोरोना संक्रमितों के प्लाज्मा डोनेशन के नाम पर भी लूटपाट और...

अब कोरोना संक्रमितों के प्लाज्मा डोनेशन के नाम पर भी लूटपाट और धोखाधड़ी, दिल्ली विधानसभा के स्पीकर से मांगी गई रकम, डोनेशन के लिए पेटीएम से भुगतान के लिए कहा गया, फर्जीवाड़ा करने वाला शख्स गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

दिल्ली वेब डेस्क / कोरोना संक्रमण के भय के चलते अब लूटपाट और धोखाधड़ी भी शुरू हो गई है | निजी अस्पतालों में संक्रमितों के भारी भरकम बिलों के मामले सामने आने के बाद अब प्लाज्मा डोनेशन के नाम पर भी लूटपाट सामने आई है | गिरोहबाजों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल को भी नहीं छोड़ा | ऐसे में आम लोगों के साथ धोखाधड़ी की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता |

जानकारी के मुताबिक इन दिनों कही ब्लड डोनेशन के नाम पर तो कही प्लाज्मा डोनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है | दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष से प्लाज्मा डोनेट करने के एवज में रुपये मांगे गए थे | इस बाबत स्पीकर राम निवास गोयल ने दिल्ली पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | उसके सहयोगियों की जाँच की जा रही है |

विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक प्लाज्मा डोनेशन के नाम पर उनसे पेटीएम के माध्यम से रुपये मंगवाए गए थे | अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुद को राम मनोहर लोहिया अस्पताल का डॉक्टर बताया था | दिल्ली पुलिस मामले की जाँच में जुटी है | उसने प्राथमिक पड़ताल के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है | आरोपी का असली नाम अब्दुल करीम उर्फ राहुल ठाकुर है |

बताया जाता है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद से दिल्ली समेत कई राज्यों में मेडिकल व्यवसाय की जानकारी रखने वाले कई अपराधी सक्रिय हो गए है | दिल्ली पुलिस ने जाँच में पाया कि प्लाज्मा – ब्लड डोनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी अपना नाम और धर्म बदलता रहता था | पुलिस की माने तो आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर इलाके का है | उसकी गिरफ्तारी के बाद इस गरोह के बाकी सदस्यों की भी तलाश शुरू कर दी गई है |

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी अब्दुल करीम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है | उसने कबूल किया है कि वो कोरोना संक्रमण के चलते कई लोगों के साथ फर्जीवाड़ा कर चूका है | उसने यह भी कबूल किया है कि वह डोनर बनकर उन लोगों को धोखा देता था, जिन्हें ब्लड की तत्काल आवश्यकता होती थी | इसी कड़ी में उसने स्पीकर राम निवास गोयल के अलावा कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की |

ये भी पढ़े : पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी, सुप्रीम कोर्ट ने 18 जून का आदेश बदला, शर्तों के साथ रथयात्रा को दी इजाजत, 23 जून से निकलेगी रथयात्रा, भक्तों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन

दरअसल दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है | इस तकनीकी में कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए मरीजों के खून से प्लाज्मा लिया जाता है | फिर डॉक्टर उसे संक्रमित मरीजों को ठीक करने के लिए उसका इस्तेमाल करते है | फ़िलहाल दिल्ली पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img