Sunday, September 22, 2024
HomeNationalबड़ी खबर : कांग्रेस अलाकमान की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले संजय...

बड़ी खबर : कांग्रेस अलाकमान की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटाया गया, सोनिया गाँधी -राहुल गाँधी की कार्यशैली पर संजय झा ने लेखों के जरिये दागे थे कई सवालियां निशान, कांग्रेस में असंतोष

दिल्ली वेब डेस्क / कांग्रेस अलाकमान की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है। इसके बाद से कांग्रेस के भीतर असंतोष की स्थिति देखी जा रही है | कई बड़े नेता अलाकमान के इस कदम को गैर जरुरी बता रहे है | इसके लिए इस मामले को पार्टी फोरम में उठाने की तैयारी की जा रही है | हालाँकि मामला पार्टी आलाकमान से जुड़ा होने के कारण कोई भी नेता खुलकर सामने नहीं आ रहा है | अलबत्ता संजय झा को हटाने के बाद से कांग्रेस मुख्यालय में खलबली मची हुई है |

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झा को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है।

बताया जाता है कि संजय झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। इसके चलते कई राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो रहा है |जमीनी कार्यकर्ता पार्टी से दूर हो रहे है | कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर संजय झा के लेखों की व्यापक प्रतिक्रिया हुई थी |

ये भी पढ़े : पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- इजाजत दी तो भगवान माफ नहीं करेंगे, 23 जून को होना था आयोजन, लोगों के स्वास्थ्य के लिए आदेश ज़रूरी

पार्टी का एक धड़ा इसे सोनिया गाँधी – राहुल गाँधी और प्रियंका वाड्रा गाँधी के लिए बगावत के तौर देख रहा था | कुछ नेताओं ने इसे राज्य सभा चुनाव को लेकर पार्टी की आंतरिक गुटबाजी से भी जोड़ा था | उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए बीके हरि प्रसाद और नसीर अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img