Monday, September 23, 2024
HomeNationalदेश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, लॉकडाउन - 5 में  शर्तों के...

देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, लॉकडाउन – 5 में  शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे , सरकार ने जारी की गाइडलाइन 

दिल्ली वेब डेस्क / कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया है | लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस सरकार ने जारी कर दी है |  कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है | 

देश में लॉकडाउन 5.0 को लागू हो गया है. अब ये 1 जून से 30 जून तक लागू रहेगा | शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे |  सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक कफ्यू जारी रहेगा |  बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को आखिरी दिन है | चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक के लिए लगाया गया था |  इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था | 

लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस सरकार ने जारी कर दी है |कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है | कंटेनमेंट जोन के बाहर पूरी तरह से छूट रहेगी | ये गाइडलाइन्स 1 जून से 30 जून तक के लिए जारी रहेंगी |

नए दिशानिर्देशों के मुताबिक रात का कर्फ्यू जारी रहेगी | जो जरूरी चीजें हैं, उनके लिए कोई कर्फ्यू नहीं रहेगा | रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा | अभी तक यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था | स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने पर फैसला सरकार बाद में लेगी |

मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा-चर्च खोल दिए जाएंगे | कई राज्य चाह रहे थे कि मॉल भी खोले जाएं तो उन्हें चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा | स्कूल-कॉलेज जुलाई से खोले जा सकते हैं | 8 जून से रेस्टोरेंट खुल जाएंगे |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img