Friday, September 20, 2024
HomeCrimeक्वारेंटाइन सेंटर में महिलाओं के लिए नई समस्या, महिला पर शारीरिक संबंध...

क्वारेंटाइन सेंटर में महिलाओं के लिए नई समस्या, महिला पर शारीरिक संबंध बनाने पर जोर देने लगे कर्मचारी, शिकायत के बाद FIR दर्ज, पीड़ित महिलाओं ने सुनाई आपबीती -कभी खाना नदेने की धमकी तो कभी जरुरी सामान ना देकर सेक्स के लिए बनाते है दबाव

अमरावती वेब डेस्क / महाराष्ट्र के कई शहरों में सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर और आइसोलेशन वार्ड में महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकते सामने आ रही है | लोगों को क्वारेंटाइन करने के लिए राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों, धर्मशाला और अन्य इमारतों में आइसोलेशन सेंटर निर्मित किये है | इनमे स्थानीय, बाहरी जिलों और पड़ोसी राज्यों के लोगों को ठहराया गया है | कई इलाकों के आइसोलेशन सेंटर में तैनात कर्मचारियों ने अपने वहशीपन के कारण प्रशासन की नाक में दम कर दिया है | यही नहीं उनकी अशोभनीय हरकतों से महिलाओं की मान प्रतिष्ठा और इज्जत दांव लग गई है | ये कर्मचारी महिलाओं के शारीरिक शोषण के लिए लगातार अपना दबाव बना रहे है | प्रशासन ने यदि जल्द ही इनकी नाक पर नकेल नहीं कसी तो इन आइसोलेशन सेंटर में कोई भी बड़ी वारदात हो सकती है | 

सांकेतिक तस्वीर

ताजा मामले में अमरावती के एक आइसोलेशन वार्ड से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है | यहाँ आइसोलेशन सेंटर में तैनात गांव के एक शख्स ने क्वारेंटाइन की गई एक महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया | यह शख्स सुबह शाम इस महिला को सेक्स के लिए प्रताड़ित भी करने लगा | आखिरकार पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की | पुलिस ने फ़ौरन मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

सांकेतिक तस्वीर

घटना अमरावती जिले के चांदूर रेलवे पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले वडगांव राजदी क्वारेंटाइन सेंटर की है | प्रशासन ने इस गांव में जिला परिषद के स्कूल में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है | यहाँ नागपुर, वर्धा, परभणी समेत कई जिलों में आवाजाही करने वाले लोगों को क्वारेंटाइन करने की व्यवस्था की है | इस सेंटर से ये चौंकाने वाली घटना सामने आने के बाद महिलाये सतर्क हो गई है | 

सांकेतिक तस्वीर

बताया जाता है कि इस गांव के पुलिस पाटिल ने ही आइसोलेशन वार्ड में महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर डाली. पीड़ित के मुताबिक इस बदमाश व्यक्ति ने सिर्फ उसे नहीं बल्कि कई महिलाओं पर बुरी निगाहें रखी हुई थी | समझाइश के बाद भी जब वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तब उसने घटना की शिकायत पुलिस से की | 

सांकेतिक तस्वीर

उसके मुताबिक मुंबई से वो अपने परिवार के साथ इस आइसोलेशन वार्ड में 14 दिन के लिए क्वारनटीन है | नियम के अनुसार कोरोना संक्रमण के चलते उसे स्थानीय प्रशासन ने गांव के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा है | उसने बताया कि यहाँ रहने वालों की हिफाजत के लिए गांव के पुलिस पाटिल रंजीत गजबे की तैनाती की गई है | लेकिन वो अक्सर शराब पीकर यहाँ निवासरत महिलाओं के साथ कभी हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करता है तो कभी गंदी भाषा का इस्तेमाल कर उनसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर डालता है | 

सांकेतिक तस्वीर

पीड़ित महिला के मुताबिक यह शख्स महिलाओं को धमकी भी देता है कि अगर उन्होंने उसकी डिमांड पूरी नहीं कि तो उसे खाना नहीं देगा | फ़िलहाल इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशसन ने क्वारेंटाइन सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी है |

ये भी पढ़े : हमेशा कंट्रोवर्सी में रहने वाली मॉडल पूनम पांडे गिरफ्तार, लॉक डाउन में दोस्त संग bmw की सवारी करना पड़ा महंगा 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img