Saturday, September 21, 2024
HomeChhatttisgarhक्वारेंटाइन सेंटर से भागे आंध्र प्रदेश के 23 मजदूर, घर भेजने के...

क्वारेंटाइन सेंटर से भागे आंध्र प्रदेश के 23 मजदूर, घर भेजने के लिए दंतेवाड़ा में रोका गया था

दंतेवाड़ा / आंध्रप्रदेश से आए 23 मजदूर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पृथक-वास केंद्र से भाग गए हैं। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि जिले में गुरुवार देर शाम अरनपुर थाना क्षेत्र स्थित पृथक-वास केंद्र से 23 मजूदर भाग गए। सभी मजदूर आंध्रप्रदेश से यहां आए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आंध्रप्रदेश से 47 मजदूर पिछले दिनों दंतेवाड़ा जिले में पहुंचे थे। उन्हें घर भेजे जाने से पहले अरनपुर थाना क्षेत्र में स्थित इस केंद्र में रखा गया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 38 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 21 मरीजों का रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज किया जा रहा है | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img