Saturday, September 21, 2024
HomeEntertainmentलॉकडाउन में भी अपने फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं बॉलीवुड...

लॉकडाउन में भी अपने फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीरें और वीडियो

मुंबई वेब डेस्क / लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। कई सेलेब्स घर पर परिवार के साथ हैं तो कई परिवार से दूर अकेले रह रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल है टीवी से बॉलीवुड में सफर करने वाली एक्ट्रेस मौनी राय की। मौनी अपनी फैमली से दूर दुबई में हैं।

हाल ही में मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी फिटनेस को दिखा रही हैं। उन्होंने ये तस्वीर कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में उनकी फिट बॉड़ी नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B_c1CmopWCU/

लगता है कि वो लॉकडाउन में भी अपने फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं जिनकी ये तस्वीरें गवाह हैं। उनकी तस्वीर पर काफी लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहें हैं।

https://www.instagram.com/p/B_cVYLHpfKd/

आपको बता दें कि इनदिनों मौनी रॉय दुबई में मौनी की बहन के पास हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियोज शेयर किया था जिसमें वो अपने नेफ्यू के साथ मस्ती करती दिख रही थी।

https://www.instagram.com/p/B-Z2Rx6plpv/?utm_source=ig_web_copy_link

मौनी रॉय पिछली बार फिल्म मेड इन चाइना में नजर आई थीं। इसमें वह राजकुमार की पत्नी के रोल में थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म का नाम ‘ब्रह्मास्त्र’ में हैं। फिल्म में वह रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ काम करती नजर आएंगी।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img