Saturday, September 21, 2024
HomeEntertainmentकोरोना की लड़ाई में डॉक्टरों की मेहनत को ट्रिब्यूट है अक्षय कुमार...

कोरोना की लड़ाई में डॉक्टरों की मेहनत को ट्रिब्यूट है अक्षय कुमार का ये गाना , ‘सरहद पर जो वर्दी खाकी थी उसका रंग सफेद हुआ’ देखे वीडियों

एंटरटेनमेंट डेस्क / देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है | लगातार बढ़ रहे मामले और मौत इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि स्थिति चिंताजनक है और ये जंग लंबी चलने वाली है | इस जंग में देश के असल योद्धा बनकर सामने आए हैं डॉक्टर | जिन्होंने अपनी जिंदगी दांव पर लगाकार हजारों लोगों की जान बचाई है| अपने परिवार को छोड़ दूसरों के परिवार को तरजीह दी है | एक्टर अक्षय कुमार हमारे इन कोरोना वॉरियर्स के ट्रिब्यूट में नया गाना लॉन्च किया है | 

अक्षय कुमार ने डॉक्टर्स को डेडीकेट करता हुआ सॉन्ग तेरी मिट्टी रिलीज कर दिया है | गाने को शेयर करते हुए अक्षय ने ये लाइनें लिखी | इस गाने को बी-प्राक ने गाया है | मनोज मुंतसिर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं | वहीं Arko ने इसे म्यूजिक दिया है | गाने के लिरिक्स काफी इमोशनल कर देने वाले हैं | पूरे म्यूजिक वीडियो में रियल फुटेज का भी इस्तेमाल हुआ है | गाने के जरिए कोविड वॉरियर्स यानी डॉक्टर्स को सलाम किया गया है | वीडियो के आखिर में अक्षय कुमार भी एक मैसेज देते हैं | सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है |ओरिजनली ये सॉन्ग फिल्म केसरी में था | केसरी के लिए भी सॉन्ग बी-प्राक ने गाया था | 

इससे पहले गाने का टीजर शेयर करते हुए अक्षय ने ट्वीट करते हुए कहा था कि किसी ने सही कहा है, मुश्किल के समय सिर्फ अपने साथ देते हैं और हमारे साथ इस मुश्किल में सबसे आगे हैं हमारे अपने डॉक्टर्स जो सफ़ेद कोट में सैनिकों से कम नहीं है | 

ये भी पढ़े : शहनाज गिल पंजाब की कैटरीना कैफ़ का कुंग फू और चाइनीज में चीन को दी धमकी, खूब वायरल हो रही वीडियो

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img