Sunday, September 22, 2024
HomeNationalWHO की भारत को चेतावनी : लॉक डाउन और अन्य पाबंदी जल्द...

WHO की भारत को चेतावनी : लॉक डाउन और अन्य पाबंदी जल्द हटाई गईं तो घातक होंगे परिणाम, देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले चिंताजनक, अब भारत में बढ़ सकता है लॉकडाउन ? 

दिल्ली वेब डेस्क / भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है | देश में रविवार शाम 5 बजे तक संक्रमित मरीजों की संख्या 8356, मौत 273 और ठीक हुए मरीजों की संख्या 716 जा पहुंची है | देश में रोजाना संक्रमण के शिकार लोगो की संख्या लगातार बढ़ रही है|अमेरिका, इटली और ब्रिटेन जैसे देशों में इस वायरस ने तहलका मचा दिया है | इनकी हालत बद से बत्तर होती जा रही है | भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलो पर WHO के माथे पर बल पड़ गया हैं | विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने पाबंदियों और लॉकडाउन को लेकर चेतावनी दी है |

दरअसल, भारत में इस समय लॉकडाउन की चर्चा तेज है कि क्या इसे फिर से बढ़ाया जाएगा | इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया कि अगर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियां जल्दबाजी में खत्म की गईं तो इसके घातक परिणाम हो सकते हैं |

ये भी पढ़े : जम्मू -कश्मीर में स्क्रीनिंग के लिए गई मेडिकल टीम को बनाया बंधक, छुड़ाने गई पुलिस परभी पथराव, तीनघायल

जानकारी के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहानोम घेब्रेयासस ने जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हर किसी की तरह WHO भी पाबंदियां खत्म होते देखना चाहता है | लेकिन, जल्दबाजी में पाबंदियां खत्म करने से घातक परिणाम हो सकते हैं | उन्होंने कहा कि हमें इससे सही तरीके से निपटना होगा |

भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन है | लेकिन यह खत्म होने वाला है | भारत सरकार अभी मंथन की मुद्रा में है कि लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए या नहीं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 11 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ताजा हालात पर चर्चा की, जिसमें लॉकडाउन को लेकर भी बात हुई | इस दौरान कई राज्यों ने लॉक डाउन बढ़ाने की मांग की |

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और ओडिशा समेत 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की जोरदार पैरवी की थी | हालांकि, केंद्र ने इसे लेकर अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाने की होड़ लग गई है | अब तक आधा दर्जन से ज्यादा राज्य लॉक डाउन की अवधि बढ़ा चुके है |

ये भी पढ़े : इस दुकान से शराब ही नहीं चखना भी ले गए, अंडा, नमकीन और कोल्ड ड्रिंक पर भी हाथ साफ़, मस्ती में लॉक डाउन गुजारने वाले चोरों पर पुलिस की नज़र

देश में ओडिशा ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है | इसके बाद पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है | पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थान 10 जून तक बंद करने के आदेश भी दे दिए हैं |

पीएम मोदी ने 24 मार्च को देश में लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया था | हालांकि भारत के राज्यों की बात की जाए तो राजस्थान ऐसा पहला राज्य था , जिसने पीएम के ऐलान से पहले ही प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी |

ये भी पढ़े : खुश खबर :चारधाम यात्रा 2020 में कोई बदलाव नहीं, निर्धारित तिथियों पर ही खुलेंगे चारों धामों के कपाट, हफ्ते भर के भीतर सीधे बदरीनाथ रवाना होगी गाडू घड़ा यात्रा, देश भर से तीर्थ यात्रियों के पहुंचने के आसार 

इस वक्त अमेरिका पर सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप छाया हुआ है | अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है | हालात ये हैं कि अमेरिका में लाशों को दफनाने के लिए जगह तक नहीं मिल रही है | वहां लोगों को दफनाने के लिए कब्रिस्तान कम पड़ रहे हैं | अमेरिका में संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख के ऊपर है जबकि मरने वालों की संख्या बीस हजार के पार हो चुकी है | इसके अलावा इटली में भी मरने वालों की संख्या 19 हजार के पार जा चुकी है | ये आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं | तेजी से बढ़ते ये आंकड़े भारत के लिए चेतावनी है | लोगो को समझना होगा की लॉक डाउन उनकी जानमाल की रक्षा के लिए है | हर परेशानियों का सामना करते हुए इसका पालन जरुरी है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img