Friday, September 20, 2024
HomeMadhya Pradeshमध्यप्रदेश में शिवराज सिंह मंत्री मंडल के गठन की सुगबुगाहट तेज ,...

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह मंत्री मंडल के गठन की सुगबुगाहट तेज , स्थिति काबू में रही तो 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण के आसार , बीजेपी नेताओं की चुप्पी से गहराया रहस्य 

भोपाल वेब डेस्क / मध्यप्रदेश में अप्रैल के तीसरे हफ्ते की शुरुआत कई नेताओं को फर्श से अर्श पर ला सकती है | सिर्फ विधायक का तमगा लगाए बैठे नेताओं को मंत्री का पद मिल सकता है | राजनैतिक गलियारों में संभावित मंत्रियों के नामों की भी चर्चा जोरों पर है | इसमें बीजेपी के पुराने और कांग्रेस के नवआगंतुक खेमे के विधायकों की ताजपोशी की खबर है | सूत्र बता रहे है कि सिंधिया खेमे से जुड़े लगभग सभी विधायकों को खुश किया गया है | जबकि बीजेपी के विधायकों की संभावित शान शौकत में कटौती कर दी गई है | 

ऐसा माना जा रहा है कि, मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को अहम विभागों की जिम्मेदारी के साथ उपमख्यमंत्री बनाया जा सकता है | कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 8 सभी पूर्व विधायकों को भी मंत्री बनाये जाने की चर्चा है | इसमें  तुलसीराम सिलावट को उपमुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है । उज्जैन उत्तर विधायक व पूर्व मंत्री पारसचन्द्र जैन, गोपाल भार्गव, राजेन्द्र शुक्ल, संजय पाठक , सीतासरन शर्मा सहित भाजपा के कई और बड़े चेहरे भी मंत्रिपरिषद में शामिल हो सकते है । बताया जा रहा है कि 7 राज्यमंत्री और 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के साथ लगभग दो दर्जन मंत्री जल्द शपथ ले सकते है | हालांकि कोरोना वायरस के चलते 14 अप्रैल तक लॉक डाऊन है | राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि लॉक डाउन के दौरान विभागीय गतिविधियों को तेजी देने के लिए जल्द ही शपथ ग्रहण के आसार है |  

राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान के सम्भावित मंत्री मंडल में  गोपाल भार्गव , डॉ.नरोत्तम  मिश्रा , विश्वास सारंग , भूपेन्द्र सिंह , अरविन्द भदौरिया , यशोधरा राजे सिंधिया , मालनी गौड , नीना वर्मा , संजय पाठक , हरीशंकर खटीक , पी एल तंतवाय , अजय विश्नोई , केदारनाथ शुक्ल , रामपाल सिंह राजपूत, राजेन्द्र शुक्ल , विजय शाह , गौरीशंकर बिसेन , जालम सिंह पटेल , पारस जैन ,  तुलसी  सिलावट , महेन्द्र सिंह सिसोदिया , राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव , गोविन्द सिंह राजपूत , प्रद्युम्न सिंह तोमर , इमरती देवी , प्रभुराम चौधरी, बिसाहूलाल सिंह , एदल सिंह कंसाना , हरदीप सिंह डंग का नाम शामिल है | जबकि सीताशरन शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष और जगदीश देवड़ा को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img